{"_id":"63e8224ec98fb00fc30cf794","slug":"76-percent-work-of-phase-one-of-international-airport-completed-faizabad-news-c-13-1-85058-2023-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या: अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के फेज वन का 76 फीसदी काम पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या: अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के फेज वन का 76 फीसदी काम पूरा
Sun, 12 Feb 2023 04:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Sun, 12 Feb 2023 04:48 AM IST
विज्ञापन
अयोध्या। मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम एयरपोर्ट के प्रथम फेज का 76 फीसदी काम पूरा हो चुका है। रन-वे का काम मई तो टर्मिंनल बिल्डिंग का काम जून तक पूरा हो जाएगा। यह बातें डीएम नितीश कुमार को शनिवार के निरीक्षण के दौरान परियोजना प्रबंधक राजीव कुलश्रेष्ठ ने बताई। डीएम ने शनिवार को इसके विभिन्न हिस्सों में कराए जा रहे कार्यों का निरीक्षण किया। परियोजना प्रबंधक ने डीएम को बताया कि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के फेज वन के तहत बनने वाले 2200 मीटर रन-वे में से 1400 मीटर पर काम पूरा हो गया है। आइसोलेशन वे, दो टैक्सी वे और एक एप्रन, तीन एयर बसों को पार्क करने के लिए काम पूरा कर लिया गया। बताया कि रन-वे का पूरा काम मई तक हो जाएगा।
परियोजना प्रबंधक ने टर्मिनल बिल्डिंग का 56 फीसदी हो चुका है और इसे जून माह तक पूरा कर लिया जाएगा। परियोजना अधिकारी ने बताया कि नाका फ्लाईओवर की ओर व रन-वे के दूसरे छोर की तरफ रेसा और कैट वन लाइटिंग के लिए भूमि उपलब्ध है। इस काम को भी शीघ्र कर लिया जाएगा ताकि एयरपोर्ट पर रात में व धुंध में भी एयर बसों की लैंडिंग हो सकेगी। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने एयरपोर्ट से गुजरने वाली ट्रांसमिशन लाइट के तारों को शीघ्र हटवाने के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया। डीएम ने एयरपोर्ट संबंधी सभी कार्यों को अपेक्षित समय के अंदर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने के लिए परियोजना अधिकारी को निर्देश दिया। उन्होंने एयरपोर्ट पर आर्ट गैलरी में एयरपोर्ट मॉडल का भी मुआयना किया।