फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   कोहरे का कहर, हादसों में दो की मौत, 20 श्रद्धालु घायल

कोहरे का कहर, हादसों में दो की मौत, 20 श्रद्धालु घायल

Wed, 06 Feb 2019 12:18 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Feb 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
कोहरे का कहर, हादसों में दो की मौत, 20 श्रद्धालु घायल
कोहरे का कहर, हादसों में दो की मौत, 20 श्रद्धालु घायल
विज्ञापन

अयोध्या। कोहरे के चलते हुए सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि अयोध्या आ रहे पिकअप व बोलेरो पलटने से 20 श्रद्धालु घायल हो गए। मौसम विभाग ने आगे भी कोहरा पड़ने की संभावना जताई है।

महराजगंज थाना क्षेत्र स्थित राजेपुर पेट्रोल पंप के पास मंगलवार सुबह करीब 8:30 बजे कोहरे के चलते एक ट्रक ने इनायतनगर अयोध्या निवासी रविशंकर (31) राजेपुर से गांव जा रहा था। पेट्रोल पंप के पास बेकाबू ट्रक ने उसे रौंद दिया।
विज्ञापन


जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद ट्रक लेकर भाग रहे ड्राइवर ने आगे करीब 300 मीटर की दूरी पर दूसरे बाइक सवार सुनील कुमार (45) निवासी परसऊ थाना पटरंगा जनपद अयोध्या को भी टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। महराजगंज पुलिस ने घायल को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई।

थानाध्यक्ष महराजगंज अश्विनी कुमार मिश्रा ने बताया दुर्घटना के बाद ट्रक चालक एक ढाबे पर ट्रक छोड़कर फरार हो गया, ट्रक को कब्जे में लिया गया है। दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

बीकापुर प्रतिनिधि के अनुसार प्रयागराज कुंभ से श्रद्धालुओं को लेकर अयोध्या की तरफ जा रही एक पिकअप मंगलवार भोर करीब 3 बजे कोतवाली क्षेत्र के अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर बिलारी माफी के समीप अनियंत्रित होकर पलट गई।

हादसे में 17 श्रद्धालु घायल हो गए। सभी को एंबुलेंस और पुलिस के वाहन से सीएचसी बीकापुर लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक रामनाथ ने तीन लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

प्रभारी निरीक्षक रामचंद्र सरोज ने बताया कि किसी द्वारा कोई शिकायत नहीं की गई है। पिकअप वाहन को लेकर चालक भी मौके से चला गया। हादसे में जख्मी श्रद्धालु गोंडा और बस्ती जनपद के निवासी हैं, जिसमें कई महिलाएं शामिल है।

हादसा घने कोहरे के कारण हुआ बताया जा रहा है। वहीं, प्रयागराज कुंभ से श्रद्धालुओं को लेकर अयोध्या की तरफ जा रही बोलेरो मंगलवार भोर में करीब 5 बजे कोतवाली क्षेत्र के भगवती नगर तिराहा के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में तीन लोग जख्मी हो गए।

मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घायलों को सीएचसी बीकापुर में भर्ती कराया। हादसे में जख्मी सिद्धार्थ नगर के निवासी बताए जाते हैं। दो दिनों से कोहरे के चलते बसों व ट्रेनों की रफ्तार पर असर पड़ा है। इसका खामियाजा सैकड़ों यात्री गलन भरी ठंड में झेलने को मजबूर हैं।

कोहरे के कारण मंगलवार सुबह वाहन रेंगते रहे। दिन में लोगों को वाहनों की लाइट जलानी पड़ी। वहीं अयोध्या से मनकापुर व कटरा-नबाबगंज की पैसेंजर ट्रेन सुबह 9:25 बजे के बजाय एक घंटा विलंब से 10:25 बजे पहुंची।

इसी प्रकार कैफियत एक्सप्रेस पांच घंटे लेट रही। वह 5:53 के बजाय 10:53 बजे पहुंची। सुबह 3:40 बजे अयोध्या रेलवे स्टेशन पहुंचने वाली सरयू एक्सप्रेस तीन घंटा विलंब से पहुंची। इसी तरह वाराणसी लखनऊ पैसेंजर 9:36 के बजाय सुबह 10:36 बजे पहुंची।

सरयू-जमुना एक्सप्रेस भी ढाई घंटा विलंब से पहुंची। यह ट्रेन सुबह 8:53 के बजाय 11:23 बजे पहुंची। देहरादून-हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन 11:30 बजे के बजाय दोपहर तीन बजे पहुंची।


उधर ट्रेनों की लेटलतीफी से रेलवे स्टेशन अयोध्या पर यात्रियों की भीड़ लगी रही। मौसम विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. अमर नाथ मिश्र ने बताया कि अभी कोहरा और पड़ेगा। आगामी 24 घंटे में हल्के बादल छाने लेकिन वर्षा नहीं होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed