{"_id":"5b6882f84f1c1b8d3e8b575e","slug":"71533575928-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत राज विभाग की ओर लगाए जाएंगे तीन लाख पौधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत राज विभाग की ओर लगाए जाएंगे तीन लाख पौधे
Updated Mon, 06 Aug 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायत राज विभाग लगवाएगा तीन लाख पौधे
फैजाबाद। पंचायत राज विभाग जिले में तीन लाख से ज्यादा पौधे रोपित कराएगा। इसके लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। स्वतंत्रता दिवस के दिन तक यह पौधे लगाए जाएंगे।
बारिश के मौसम में सभी विभागों को ज्यादा से ज्यादा पौधे रोपित करवाने का लक्ष्य दिया गया है। इसके साथ ही विभागों को पौधे मिलने वाली नर्सरियों की सूची भी जारी कर दी गई है। बताया गया है कि विभाग और कार्यदायी संस्थाओं को पौधे खरीदने कोे लिए अधिकृत किया गया है। पंचायत राज विभाग को इस हरीतिमा अभियान के तहत तीन लाख से ज्यादा पौधे रोपित करवाने का लक्ष्य दिया गया है। इनमें से सभी 11 विकासखंडों की 835 ग्राम पंचायतों में लगवाया जाना है।
मवई, पूरा और हैरिंग्टनगंज ब्लॉक क्षेत्र के लिए लक्ष्य 26-26 हजार है जबकि अन्य आठ विकास खंडों के लिए लक्ष्य 30-30 हजार पौधे का है। जिला पंचायत राज अधिकारी एसपी सिंह ने बताया कि वृहद वृक्षारोपण के लिए काम तेज किया गया है। विकास खंडों को पत्र भेजा चुका है। ग्राम पंचायतों में निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष पौधरोपण करवाया जाएगा।