{"_id":"5b4b85cf4f1c1b52748b4e3f","slug":"71531676111-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाल निशान के करीब ठहरी सरयू की उफान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाल निशान के करीब ठहरी सरयू की उफान
Updated Sun, 15 Jul 2018 11:05 PM IST
विज्ञापन
लाल निशान के करीब पहुंची सरयू
अयोध्या। सरयू नदी लाल निशान के करीब पहुंच गई। कई दिनों से लगातार बढ़ रहा सरयू का जलस्तर रविवार सुबह आठ बजे से थमा हुआ है। हालांकि बाढ़ प्रभावित इलाकों के लेागों का पलायन जारी है। रूदौली, रौनाही, पूरा के प्रभावित इलाकों समेत शहर के तटीय क्षेत्र मीरनघाट, गुप्तारघाट, अयोध्या के फटिक शिला तक पहुंचे पानी ने परेशानी खड़ी कर दी है। उधर, एल्गिन ब्रिज पर प्रतिघंटे एक सेमी. के बढ़ाव से फिर जलस्तर बढ़ने का खतरा बढ़ गया है।
सरयू का जलस्तर रविवार सुबह से ही थमा रहा। नदी लाल निशान 92.73 मीटर से 49 सेमी. दूर है। शाम 6 बजे सरयू का जलस्तर 92.24 मीटर रिकॉर्ड किया गया। कई दिनों से जारी सरयू में उफान थमने से थोड़ी राहत मिली है। पहले सरयू के जलस्तर में दो सेमी की रफतार से वृद्धि हो रही थी। जिसको लेकर तटीय इलाकों में दहशत का माहौल था। नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों ने सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन करना शुरू कर दिया था, यह अभी भी जारी है।
केंद्रीय जल आयोग के अभियंता विनय कुशवाहा ने बताया कि सरयू के जलस्तर में वृद्धि रुक गई है। सरयू का जलस्तर सुबह 8 बजे 92.24 मीटर रिकॉर्ड किया गया जो स्थिर है। वहीं दूसरी तरफ कटान का भी खतरा मंडराने लगा है। बाढ़ खंड के अभियंता सीएम यादव ने बताया कि अभी कटान की स्थिति नहीं बनी है, फिर भी संभावित खतरे को लेकर पूरी मुस्तैदी बरती जा रही है।