फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   हल्की बरसात से खुशनुमा रहा मौसम

हल्की बरसात से खुशनुमा रहा मौसम

Fri, 29 Jun 2018 12:32 AM IST
Updated Fri, 29 Jun 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
हल्की बरसात से खुशनुमा रहा मौसम
हल्की बारिश से खुशनुमा हुआ मौसम
विज्ञापन

फैजाबाद। जिले में मानसून सक्रिय हो चुका है। बुधवार शाम से ही कई इलाकों में हल्की बारिश शुरू हुई और गुरुवार को भी औसतन 10 मिमी. बरसात दर्ज की गई। सुबह से ही बूंदाबांदी व रिमझिम फुहार के बीच मौसम खुशनुमा बना रहा। हल्की बरसात से एक ओर जनजीवन खुशहाल हुआ तो किसानों भी राहत महसूस की और धान की रोपाई की तैयारी तेज कर दी है।

जिले में मानसून सक्रिय होने के संकेत बुधवार को मिले और दूसरे पहर से बरसात शुरू हुई। रात भर अलग-अलग इलाकों में छिटपुट बरसात होती रही। तभी से आसमान में काले बादल उमड़ते-घुमड़ते दिखाई पड़ रहे हैं। जिसका नतीजा रहा कि गुरुवार सुबह से ही मौसम सुहावना रहा। लोग सोकर उठे तो हल्की बूंदाबांदी दिखाई पड़ी। कुछ लोग हल्की फुहार के बीच ही घरों से निकले और जरूरी कामकाज निपटाए। इस तरह दिन का तापमान बुधवार की अपेक्षा भी कम रहा और 33 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। गर्मी से निजात मिलने पर जनजीवन खुशहाल हुआ। साथ ही बारिश के इंतजार में बैठे किसानों ने भी राहत की सांस ली और धान की रोपाई की तैयारी तेज कर दिया। नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज के मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरनाथ मिश्रा ने बताया कि गुरुवार को औसतन 10.2 मिमी. बरसात हुई है। जिले में मानसून सक्रिय हो चुका है। अगले चौबीस घंटे में हल्की बरसात की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed