{"_id":"5b2414b14f1c1bc5628b557c","slug":"71529091249-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले की 290 ईदगाहों-मस्जिदों पर होगी ईद की नमाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले की 290 ईदगाहों-मस्जिदों पर होगी ईद की नमाज
Updated Sat, 16 Jun 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
290 ईदगाहों-मस्जिदों पर होगी ईद की नमाज
फैजाबाद। शहर से लेकर गांव तक मुस्लिम भाईयों ईद की खुशी छाई हुई है। जिले में कुल 290 ईदगाह व मस्जिदों में इमाम व मौलाना ईद की नमाज अदा करायेंगे। मुख्य नमाज रोडवेज के पास स्थित ईदगाह पर होगी। इसे मौलाना शमसुल कमर कादरी अदा करायेंगे। ईदगाह पर गंगा-जमुनी तहजीब का नजारा भी दिखेगा। यहां प्रशासन ने रूट डायवर्ट कर दिया है। रोडवेज से यात्रा करने वालों को नमाज समाप्त होने तक इंतजार करना पड़ेगा। पुलिस ने ईद पर पुख्ता सुरक्षा व यातायात का खाका खींचा है। नगर पालिका ने ईदगाहों पर साफ-सफाई, चूना छिड़काव और पेयजल की मुकम्मल व्यवस्था कर रखी है।
ईद के दिन ईदगाहों-मस्जिदों में पढ़ी जाने वाली विशेष नमाज का वक्त हेलाल कमेटी ने घोषित कर दिया। शहर की करीब 31 मस्जिदों व ईदगाहों में नमाज का वक्त घोषित हुआ है। हेलाल कमेटी के कन्वीनर खालिक अहमद खां की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार सुन्नी समुदाय के लोगों को सिविल लाइंस स्थित ईदगाह में सुबह 09.00 बजे मौलाना शम्सुल कमर कादरी नमाज अदा कराएंगे। रोडवेज स्टेशन स्थित मस्जिद मलंगशाह में 09.30 बजे मौलाना हेलाल अहमद नमाज पढ़ाएंगे। मस्जिद सराय पोख्ता, तरकारी मंडी में 8:30 बजे मुफ्ती जियाउद्दीन, मस्जिद गुदड़ी बजाजा में 07.45 बजे मौलाना हसीन, मस्जिद मदनी मुगलपुरा में 08.00 बजे मौलाना हसबुल्लाह, मस्जिद सुनहरी निकट जीआईसी में 6.45 बजे मौलाना फुरकान, मस्जिद जिन्नाती तरंगरोड में 8 बजे मौलाना बशीर, मस्जिद सलारजंग, तेलीटोला में 7.30 बजे मौलाना हयातुल्लाह, मस्जिद दाहूरी पुरानी सब्जी मंडी में 8 बजे मौलाना हाफिज कारी अब्दुल कयूम, मस्जिद हमीदिया हसनू कटरा में 8 बजे मौलाना अब्दुल कय्यूम, मस्जिद घोसियाना में 08.30 बजे मौलाना हबीबुल रहमान, मस्जिद शाही वजीरगंज जप्ती में 08.45 बजे मौलाना हाफिज अजहर सईद, मस्जिद वजीरगंज में 8 बजे मौलाना हाफिज अब्दुल मजीद, मस्जिद शाही पठानटोलिया (अमानीगंज) में 9 बजे मौलाना हाफिज शहजाद, मस्जिद यतीमखाना बड़ी बुआ में 8 बजे मौ. हाफिज नूरुलहुदा, जामा मस्जिद हसनूकटरा में 08.30 बजे मौ. शाबान अली, मस्जिद हैदरगंज हबीबिया में 08.30 बजे मौ. मो. शहजाद, मस्जिद पुलिस लाइन में 8 बजे इमाम मो. बिलाल साहब लोगों को नमाज पढ़ाएंगे। वहीं, नगर में पांच शिया धार्मिक स्थल मोती मस्जिद मोतीबाग में 9 बजे मौ. नदीम रजा जैदी, मस्जिद बज्मे सलात राठ हवेली में 9:30 बजे मौ. बाकर साहब, जामा मस्जिद इमामबाड़ा में 10 बजे मौ. अहमद अली, मस्जिद चौक में 10:30 बजे मौ. मो. मोहसिन तथा खजूर वाली मस्जिद गुदड़ी बाजार में 11:00 बजे मौ. सादिक साहब नमाज अदा कराएंगे। इसके अलाव देहात के मस्जिदों व ईमामबाड़ों में नमाज का वक्त घोषित किया गया है।
चाक चौबंद रहेगी प्रशासनिक व्यवस्था
ईद को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम किए हैं। एसएसपी डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि जिले में 290 जगहों पर ईद की नमाज अदा की जाएगी। इनमें 134 ईदगाह व 156 मस्जिदें शामिल हैं। इन स्थानों पर सिविल पुलिस, पीएसी व होम गार्ड्स की तैनाती की गई है। उन्होंने बताया कि सभी थानों पर पीस कमेटियों की बैठक जा चुकी है। लोगों से शांति व सद्भावपूर्ण तरीके से त्योहार मनाने की अपील की गई है। शहर के कुछ अतिसंवेदनशील एरिया जैसे चौक व तहसील मुख्यालय में पीएसी व होमगार्ड्स के जवान तैनात होंगे।
विज्ञापन
शहर में रहेगा रूट परिवर्तन
एसपी सिटी अनिल सिंह के अनुसार तहसील मुख्यालय पर ईद की नमाज को देखते हुए ट्रैफिक रूट में परिवर्तन किया गया है। इस दौरान रोडवेज, रिकाबगंज व तहसील के पास से ईदगाह की तरफ जाने वाला रास्ता बंद रहेगा। सड़कों के किनारे गड्ढे व नाले को देखते हुए उन जगहों पर बैरिकेटिंग कराई जा रही है। कहा कि छुट्टा जानवरों पर विशेष नजर रखी जाएगी, विशेषकर नमाज स्थलों पर किसी भी सूरत में आवारा जानवरों को भटकने नहीं दिया जाएगा।