फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   बीकॉम तृतीय वर्ष की परीक्षा में 3

बीकॉम तृतीय वर्ष की परीक्षा में 3

Tue, 24 Apr 2018 12:33 AM IST
Updated Tue, 24 Apr 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
बीकॉम तृतीय वर्ष की परीक्षा में 3
बीकॉम तृतीय वर्ष के 3801 परीक्षार्थी उत्तीर्ण
विज्ञापन

फैजाबाद। डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय ने अपनी मुख्य परीक्षा के दौरान ही 50 महाविद्यालयों के बीकॉम तृतीय वर्ष का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षा नियंत्रक डॉ. एसएल पाल के अनुसार इस बार करीब दो माह पहले परिणाम घोषित किया गया है। जिसमें 3801 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं, जबकि 899 परीक्षार्थी परीक्षा पास करने में असफल रहे।
अवध विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षा में परीक्षा अवधि के दौरान ही मूल्यांकन कार्य शुरू हो गया था। विश्वविद्यालय प्रशासन ने पहले ही बीकॉम प्रथम वर्ष का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। सोमवार को 50 कॉलेजों के बीकॉम तृतीय वर्ष का भी परीक्षा परिणाम घोषित हो गया है। यह विश्वविद्यालय की अधिकारिक वेबसाइट पर डाउनलोड कर दिया गया है। परीक्षा नियंत्रक डॉ. एसएल पाल के अनुसार बाराबंकी के 12, फैजाबाद के 10, प्रतापगढ़ के दो, गोंडा के तीन, सुल्तानपुर के 15, बलरामपुर के दो, बहराइच के पांच, अंबेडकरनगर के एक कॉलेज का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया है। बताया है कि बीकॉम तृतीय वर्ष की परीक्षा के लिए 4851 परीक्षार्थियों ने नामांकन किया था। इनमें से 151 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी थी। घोषित परिणाम में 3801 परीक्षार्थी पास हुए हैं। 899 परीक्षा पास नहीं कर सके हैं।
विज्ञापन


परीक्षा में पकड़े गए सात नकचली
फैजाबाद। अवध विश्वविद्यालय की परीक्षाओं में सोमवार को अलग-अलग जनपदों से सचल दल ने सात नकलचियों को पकड़ा है। इनमें फैजाबाद जनपद से दो, गोंडा से दो व अंबेडकरनगर से तीन नकलची पकड़े गए। इस दौरान सचल दल ने फैजाबाद के 20, बाराबंकी के 8, गोंडा के 9, अंबेडकरनगर के 16, सुलतानपुर के 10 व बहराइच के 7 महाविद्यालयों का निरीक्षण किया। सचल दल ने फैजाबाद के देश दीपक आदर्श महाविद्यालय तेंदुआ माफी बीकापुर व रामजानकी स्नातकोत्तर महाविद्यालय अमावासूफी में एक-एक, गोंडा के मां गायत्री रामसुख पांडेय महाविद्यालय मसकनवा व माता रामदासी महाविद्यालय से एक-एक व अंबेडकरनगर के रामलखन महाविद्यालय भीटी से तीन नकलचियों को अनुचित साधनों का प्रयोग करते हुए पकड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed