फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   588 गांवों को मिलेगी हाई इंटरनेट की सुविधा

588 गांवों को मिलेगी हाई इंटरनेट की सुविधा

Wed, 11 Apr 2018 01:33 AM IST
Updated Wed, 11 Apr 2018 01:33 AM IST
विज्ञापन
588 गांवों को मिलेगी हाई इंटरनेट की सुविधा
588 गांवों को मिलेगी हाई इंटरनेट की सुविधा
विज्ञापन

फैजाबाद। फैजाबाद-अंबेडकरनगर के 588 गांवों को जल्द हाई इंटरनेट स्पीड की सुविधा मिलने जा रही है। बीएसनएल ने सात ब्लॉकों के गांवों में ऑप्टिकल फाइबर वायर बिछाने का कार्य शुरू कर दिया है। पूरा कार्य प्रधानमंत्री के अति महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट डिजिटल इंडिया के तहत हो रहा है। इसमें सभी ग्राम पंचायतों, आगंनबाड़ी केंद्रों, प्राथमिक विद्यालयों समेत अन्य सरकारी भवनों में इंटरनेट कनेक्शन दिए जाएंगे। यहां ग्रामवासी पहुंच कर अपनी जरूरतों के अनुसार इंटरनेट का उपयोग कर सकेंगे। इससे ग्रामीणों को जनसुविधा केंद्रों, तहसील व ब्लॉकों का चक्कर नहीं काटना पड़ेगा।
योजना के प्रथम फेज में फैजाबाद-अंबेडकरनगर के 11 ब्लॉकों के सभी गांवों में इंटरनेट की ऑप्टिकल फाइबर लाइन बिछाने का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। अब दूसरे फेज के काम की शुरुआत होने जा रही है। इस बार फैजाबाद-अंबेडकरनगर के सात ब्लॉकों का चयन किया गया है। इसमें फैजाबाद के पांच व अंबेडकरनगर के दो ब्लॉक हैं। फैजाबाद में मिल्कीपुर, अमानीगंज, हरिग्टनगंज, तारून व सोहावल के प्रत्येक गांवों में ऑप्टिकल फाइबर लाइन डाली जानी है जबकि अंबेडकरनगर के अकबरपुर व बसखारी ब्लॉक में ऑप्टिकल फाइबर लाइन पड़ेगी। मौजूदा समय में गांवों तक फाइबर लाइन डालने का कार्य शुरू हो चुका है। वित्तीय वर्ष के अंत तक कार्य पूर्ण होने की संभावना है। दूसरी ओर इस बात पर भी मंथन चल रहा है कि गांव तक हाई इंटरनेट स्पीड वायर पहुंच जाने के बाद ग्रामीण को किस प्रकार सुविधाएं मिल सकेंगी। इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से एक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। साथ ही जिला प्रशासन को यह भी तय करना है कि ग्राम सभा में किन स्थानों पर कनेक्शन दिए जाएंगे। इसके लिए सरकारी भवन जैसे कि पंचायत घर, प्राथमिक विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र आदि है। यहां कनेक्शन के बाद गांव के लोग अपने इंटरनेट संबंधी कार्य जाकर आसानी से कर सकेंगे। साथ ही यहीं से समस्त सरकारी योजना का भी संचालन होगा।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री के डिजिटल इंडिया कार्यक्रम के तहत दूसरे फेज में सात ब्लॉकों की 588 ग्राम सभाओं का चयन किया गया। इन सभी गांवों तक ऑप्टिकल फाइबर लाइन पहुंचाने का कार्य चल रहा है, जिसे समयाविधि के अंदर ही पूर्ण कर लिया जाएगा। - एसएस पंडित, उपमहाप्रबंधक योजना, बीएसएनएल, फैजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री के डिजिटल इंडिया कार्यक्रम के तहत नोडल अधिकारी नियुक्त कर दिया गया है। साथ ही गांवों के सरकारी भवनों पर कनेक्शन मिलने के बाद समस्त योजनाओं का संचालन व गांवों की इंटरनेट संबंधी आवश्यकताएं पूरी हो सकेंगी।- अक्षय त्रिपाठी, सीडीओ, फैजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed