फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   अब इंडियन आइडल जूनियर के ताज पर निष्ठा की नजर

अब इंडियन आइडल जूनियर के ताज पर निष्ठा की नजर

Mon, 12 Mar 2018 12:17 AM IST
Updated Mon, 12 Mar 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
अब इंडियन आइडल जूनियर के ताज पर निष्ठा की नजर
अब इंडियन आइडल जूनियर के ताज पर निष्ठा की नजर
विज्ञापन

अयोध्या। टीवी चैनल के पापुलर शो द वाइस इंडिया किड्स 2016 की विजेता निष्ठा शर्मा रविवार शाम अयोध्या पहुंची और हनुमानगढ़ी में दर्शन किए। अयोध्या पहुंचने पर उनका स्वागत भी किया गया। ‘अमर उजाला’ से बातचीत में निष्ठा शर्मा ने बताया कि उनके माता-पिता ही उनके प्रेरणा स्रोत हैं। निष्ठा पड़ोसी जनपद सुल्तानपुर की रहने वाली हैं।

पिता जय प्रकाश शर्मा व माता गीता शर्मा दोनों ही संगीत शिक्षक हैं। निष्ठा का अगला लक्ष्य इंडियन आइडल जूनियर का खिताब जीतना है।
अयोध्या होकर गोंडा महोत्सव में शामिल होने जा रही 12 वर्षीय निष्ठा वर्तमान में 9वीं की छात्रा हैं। निष्ठा ने बताया कि 5 वर्ष की उम्र से ही वे अपने माता-पिता से क्लासिकल म्यूजिक की शिक्षा ग्रहण कर रही है।
विज्ञापन


उन्होंने अपना पहला अवार्ड 2014 में जीता जब सोनी मैक्स चैनल ने उन्हें फैमली नंबर वन अवॉर्ड से नवाजा। वे जीटीवी पर प्रसारित होने वाले रियलटी शो सारेगामापा लिटिल चैंप 2014 के 30 फाइनिलिस्ट में भी जगह बना चुकी हैं। इसके अतिरिक्त इंडियन आइडल जूनियर 2015 में भी शिरकत की लेकिन वह खिताब से चूक गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


2016 में उन्होंने वाइस इंडिया किड्स का खिताब अपने नाम किया। उन्होंने यूनीवर्सल म्यूजिक कंपनी से तीन साल का करार भी किया है जो उभरते गायकों को प्रोत्साहित करने का काम करती है। वे पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा रानी लक्ष्मी बाई वीरता अवॉर्ड भी पा चुकी हैं। टीवी सीरियल परमात्मा श्रीकृष्ण में भी उन्हें प्लेबैक सिंगिंग करने का अवसर मिला है।


इसके साथ ही प्रधानमंत्री की महत्वपूर्ण योजना खेलो इंडिया का टाइटल सांग गाने का सौभाग्य भी निष्ठा को मिल चुका है। निष्ठा कहती हैं कि उनका अगला लक्ष्य इंडियन आइडल जूनियर का खिताब जीतना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed