फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   सब्जी व फल बिक्रेताओं ने शुरू की हड़ताल

सब्जी व फल बिक्रेताओं ने शुरू की हड़ताल

Fri, 07 Jul 2017 01:31 AM IST
Updated Fri, 07 Jul 2017 01:31 AM IST
विज्ञापन
सब्जी व फल बिक्रेताओं ने शुरू की हड़ताल
सब्जी व फल विक्रेताओं ने शुरू की हड़ताल
विज्ञापन

मसौधा (फैजाबाद)। पूराकलंदर थाना क्षेत्र के नगर पंचायत भदरसा में सब्जी व फल विक्रेताओं ने गुरुवार से बेमियादी हड़ताल शुरू कर दी है। दोपहर में नगर के मुख्य मार्ग पर प्रदर्शन कर पुलिस-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।
पटरी व ठेला दुकानदारों का आरोप है कि पुलिसिया उत्पीड़न से तंग आकर बेमियादी हड़ताल का रास्ता अख्तियार करना पड़ा है। बताया कि जब तक दुकान लगाने की मुकर्रर जगह उपलब्ध नहीं कराई जाती, नगर क्षेत्र में सब्जी और फल के ठेले व पटरी दुकानें नहीं लगेगी।
विज्ञापन

बता दें कि नगर पंचायत भदरसा फैजाबाद जिले की सबसे पुरानी टाउन एरिया है। घनी बस्ती के चलते यहां सड़कों तक स्थाई भवनों का निर्माण कराकर अतिक्रमण कर लिया गया है। सड़क के किनारे की नालियों पर भी चबूतरे आदि बनाकर अतिक्रमणकारी काबिज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस वजह से सड़क की पटरियां लुप्त हो गईं हैं। बची-खुची जगह में सब्जी व फल की दुकानें पटरी दुकानदार जमाने से लगाते रहे हैं। आरोप है कि बुधवार शाम पूराकलंदर पुलिस ने पटरी दुकानदारों को नगर के मुख्य मार्ग की पटरी पर दुकानें न लगाने की हिदायत दी।

इसके विरोध में पटरी दुकानदारों ने गुरुवार से बेमियादी हड़ताल शुरू कर दिया। सब्जी दुकानदार असगर अली, शौकत अली, मोहम्मद अकील, अनिल कुमार, सुभाष, बजरंग, कलीम आदि धरने में शामिल रहे। इस बारे में एसडीएम सोहावल अवधेश बहादुर सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है, शीघ्र ही निपटारे का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed