फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   70 daughters of laborers given bicycles

श्रमिकों की अध्ययनरत 70 छात्राओं को साइकिल वितरित

Sun, 07 Mar 2021 12:16 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Mar 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
70 daughters of laborers given bicycles
अयोध्या। श्रमिकों व समाज के कमजोर तबकों को लाभ दिलाने के लिए सरकार कृतसंकल्प है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसके लिए सतत प्रयत्नशील हैं। श्रम विभाग इन योजनाओं को सफलतापूर्वक लागू कराकर श्रमिकों को उनका लाभ दिला रहा है। ये बातें सांसद लल्लू सिंह ने कही।
विज्ञापन

वह शनिवार को सिविल लाइन स्थित एक लॉन में मिशन शक्ति अभियान के तहत श्रम विभाग द्वारा आयोजित हितलाभ एवं साइकिल वितरण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान सांसद, डीएम व उप श्रमायुक्त ने श्रमिकों की अध्ययनरत 70 बच्चियों को साइकिल व 28 लाभार्थियों को 17.72 लाख रुपये का स्वीकृत प्रमाण पत्र वितरित किया।
विज्ञापन

उप श्रमायुक्त अनुराग मिश्र ने बताया कि पिछले एक वर्ष में जनपद अयोध्या में कुल 65920 श्रमिकों को पंजीकृत किया गया है, कुल 8107 श्रमिकों को 4 करोड़ 51 लाख, 47 हजार का लाभ दिलाया जा चुका है। इसी प्रकार अयोध्या क्षेत्र में कुल 1,77,140 श्रमिकों का पंजीकरण करवाते हुए 13882 लाभार्थी श्रमिकों को 5 करोड़ 77 लाख, 33 हजार का लाभ दिलाया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर मौजूद महिला श्रमिकों को महिला हेल्पलाइन नंबर 1090 व संचालित योजनाओं से भी अवगत कराया गया। इस दौरान श्रमिक एवं उनके बच्चों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए अधिक से अधिक पंजीयन कराने की अपील की गई।

इस दौरान विशिष्ट अतिथि के रूप में जिलाधिकारी अनुज झा, राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य बलराम मौर्या, भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव सिंह, महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्र, सहायक श्रमायुक्त आनंद सिंह, श्रम प्रवर्तन अधिकारी पल्लवी सिंह, रोहित प्रताप, जनार्दन त्रिपाठी व शिशिर श्रीवास्तव समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed