फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   69.8 per cent polling in second phase

दूसरे चरण में 69.8 फीसदी मतदान

Tue, 01 Dec 2015 11:49 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 01 Dec 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
ग्राम पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में मंगलवार को खूब वोट बरसे। छिटपुट घटनाओं के बीच 69.8 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान में रुदौली ब्लॉक के मतदाताओं ने बाजी मार ली।
विज्ञापन


यहां सर्वाधिक 72 फीसदी वोट डाले गए तो सोहावल में 70 और मवई में 67.5 फीसदी मतदान हुआ। कई मतदान केंद्रों पर मतदाता सूची को लेकर हंगामे की स्थिति रही।

सोहावल के चिर्रा के एक मतदान केंद्र पर जमा भारी भीड़ को हटाने के लिए प्रशासन और पुलिस के अफसरों ने कड़ी फटकार लगाई। शांति व्यवस्था के मद्देनजर कई लोगों को पुलिस अपने साथ ले गई। बाद में उन्हें छोड़ दिया गया।
विज्ञापन


बूथों पर पुलिस की तैनाती के बीच वोट डालने के लिए मतदाताओं की लंबी कतारें रहीं। सोहावल, रुदौली और मवई ब्लॉक में दूसरे चरण में प्रधान पद के 214 पदों के सापेक्ष 1908 प्रत्याशियों के लिए मतदान कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही ग्राम पंचायत सदस्य के 2770 पदों के लिए वोट डाले गए। दूसरे चरण में मतदान औसतन शांतिपूर्ण रहा। रुदौली में सबसे ज्यादा 72 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

सोहावल में 70 और मवई में 67.5 फीसदी लोगों ने वोट डाले। मतदान को लेकर सुरक्षा के इंतजाम सख्त रहे। मतदान केंद्रों पर पुलिस की तैनाती रही। शांतिपूर्ण मतदान को लेकर सुपर जोनल, जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों के वाहन दौड़ते रहे।

जिला मजिस्ट्रेट अनिल ढींगरा व एसएसपी मोहित गुप्ता सुबह साढ़े छह बजे चुनाव को लेकर क्षेत्र में पहुंचे थे। उन्होंने सेक्टर, जोनल व स्टैटिक मजिस्ट्रेट को मतदान को लेकर निर्देश दिया। साथ ही उनकी लोकेशन भी ली।


अफसरों की टीम ने कई स्थानों का भ्रमण किया। डीएम और एसएसपी ने मतदान क्षेत्र का दौरा करने के बाद बताया कि मतदान औसतन शांतिपूर्ण रहा। मालूम हो कि चुनाव के पहले चरण में 68 फीसदी मतदान हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed