फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   मोदी ने लाई देश के 130 करोड़ जनता के चेहरे पर खुशहाली : योगी

मोदी ने लाई देश के 130 करोड़ जनता के चेहरे पर खुशहाली : योगी

Thu, 02 May 2019 01:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 02 May 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
मोदी ने लाई देश के 130 करोड़ जनता के चेहरे पर खुशहाली : योगी
अयोध्या। आज देश में चारों ओर अबकी बार मोदी सरकार की गूंज हैं, ये गूंज अचानक नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक अलग पहचान बनाई है, देश की बाहरी व आंतरिक सुरक्षा मजबूत हुई, बड़े प्रोजेक्ट, गरीबों के कल्याण की योजनाएं जैसे आवास, बिजली, गैस, शौचालय, किसान सम्मान निधि पर पिछले पांच वर्ष में तेजी से काम हुआ है।
विज्ञापन

इससे आम आदमी का जीवन खुशहाल हुआ है और उनके चेहरों पर मुस्कान आई है। इसी के चलते आज देश में मोदी-मोदी की गूंज है। यह बात मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कही। वह फैजाबाद से भाजपा प्रत्याशी लल्लू सिंह और अंबेडकरनगर से उम्मीदवार मुकुट बिहारी वर्मा के समर्थन में अयोध्या के मया बाजार में आयोजित विजय संकल्प रैली को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार ने पिछले पांच सालों में साढ़े नौ करोड़ गरीबों को शौचालय, 12.50 करोड़ सीमांत किसानों को ऋण, 37 करोड़ भारतीयों का जनधन खाता व 50 करोड़ गरीबों को आयुष्मान योजना के तहत पांच लाख रुपये का निशुल्क बीमा कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज अयोध्या में सड़क, हाईवे से लेकर एयरपोर्ट तक पर काम हो रहा है। भारत की आस्था का सम्मान बढ़ाते हुए दीपोत्सव जैसे सरकारी आयोजनों से अयोध्या की धार्मिक गरिमा को बढ़ाया। आज अयोध्या की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान है। भारत की आस्था का सम्मान कैसे हो इसके लिए सरकार ने इस बार प्रयागराज में ऐतिहासिक कुंभ का आयोजन किया, इसमें 24 करोड़ श्रद्धालु पहुंचे।
इसमें 71 देशों के राजदूत व 193 देशों के नागरिक भी शामिल हुए। सुरक्षित व स्वच्छ कुंभ के चलते यूनस्को ने इसे अमूल्य सांस्कृतिक धरोहर के रूप में मान्यता दी है। आज मोदी के नेतृत्व में भारत के दुश्मन झुकते नजर आ रहे हैं, हाल ये है कि गर्मी भारत में पड़ रही लेकिन इस्लामाबाद में बैठे इमरान खान को पसीना आ रहा है कि कब मोदी की सेना उनके देश में चल रहे आतंकियों के कैंपों पर हमला कर उनकी कमर तोड़ दे।
मोदी सबका साथ सबका विकास के साथ देश की 130 करोड़ जनता के चेहरे पर खुशहाली लाए। कहा सशक्त व समर्थ भारत के लिए एक बार फिर मोदी की जरूरी है। उन्होंने मौजूद फैजाबाद से लल्लू सिंह व अंबेडकरनगर से मुकुट बिहारी वर्मा को जिताने की अपील जनता से की।

भाजपा की विजय संकल्प रैली में मंच पर लोकसभा प्रत्याशी लल्लू सिंह व मुकुट बिहारी वर्मा, भाजपा प्रदेश सह प्रभारी गोवर्धन छापडिय़ा, भाजपा रैली प्रमुख अशोक मोगा, विधायकगण इंद्र प्रताप तिवारी खब्बू, गोरखनाथ बाबा, शोभावती चौहान, सतीश शर्मा, महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, अंबेडकरनगर सांसद हरिओम पांडेय, मंत्री एसपी सिंह बघेल, पूर्व मंत्री धर्मराज निषाद, टांडा विधायक संजू देवी, भाजपा जिलाध्यक्ष अयोध्या अवधेश पांडेय, अंबेडकरनगर जिलाध्यक्ष कपिलदेव वर्मा, अयोध्या महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed