फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   लक्ष्य से अधिक खरीदा धान, 7753 किसानों को मिला दाम

लक्ष्य से अधिक खरीदा धान, 7753 किसानों को मिला दाम

Tue, 26 Feb 2019 01:35 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Feb 2019 01:35 AM IST
विज्ञापन
लक्ष्य से अधिक खरीदा धान, 7753 किसानों को मिला दाम
अभी भी 3207 एमटी धान क्रय केंद्रों पर डंप
विज्ञापन

अयोध्या। जिले में धान खरीद निर्धारित लक्ष्य से अधिक हुई है। अब तक निर्धारित 32 क्रय केंद्रों पर 43 हजार 28 एमटी धान खरीद हुई है, जबकि लक्ष्य 40 हजार 400 एमटी निर्धारित किया गया था।

इसमें जिले के 7753 किसानों ने अपना धान क्रय एजेंसियों को बेचा है। सभी किसानों के समर्थन मूल्य उनके खाते में भेजे जा चुके हैं। साथ ही दूसरी ओर किसान क्रय केंद्रों पर 3207 एमटी धान क्रय केंद्रों पर डंप है।
विज्ञापन


अभी पूर्ण रूप से चावल की डिलवरी भी केंद्रीय पूल को नहीं हो सकी है। जिले में 01 नवंबर से धान खरीद शुरू की गई थी। इसके लिए 32 क्रय केंद्रों का निर्धारण किया गया था। शुरुआती समय में क्रय एजेंसियों की ओर से धान नहीं खरीदा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विपणन शाखा, सहकारी समितियों के सचिव व राइस मिलर्स की ओर से हड़ताल कर दी गई। यह सिलसिला 15 दिनों तक अनवरत जारी रहा। बाद में शासन के हस्तक्षेप से नवंबर माह के अंतिम दिनों में खरीद शुरू हो पाई।

शुरुआती समय में खरीद की स्थिति बहुत सुस्त रही। बीच में समर्थन मूल्य को लेकर भी किसानों में भ्रम की स्थिति बनी रही। इसके जिले के सभी क्रय केंद्र क्षेत्र के दायरे से मुक्त कर दिए गए।

किसान अपना धान किसी भी क्रय केंद्र पा जाकर बेच सकते थे, इसी के बाद से क्रय केंद्रों पर खरीद में तेजी आई। दो माह में एजेंसियों ने अपने क्रय के लक्ष्य को पार कर लिया। जिले में सर्वाधिक खरीद विपणन की शाखा पर लक्ष्य के सापेक्ष 120 प्रतिशत हुई है।

पूरे जिले में खरीद का प्रतिशत 106.51 प्रतिशत रहा है। हालांकि क्रय केंद्रों पर तीन हजार एमटी धान अवश्य डंप है लेकिन बताया जा रहा है कि यह जल्द ही उठ जाएंगे। डिप्टी आरएमओ, विपणन विभाग सीपी पांडेय ने कहा कि जिले में धान खरीद निर्धारित लक्ष्य से अधिक हुई है।


अब तक जिले में 43 हजार 28 एमटी धान खरीदा है जबकि लक्ष्य 40 हजार 400 एमटी था। कुछ क्रय केंद्रों पर धान अवश्य हैं। मिलर्स को जल्द से जल्द चावल उठाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed