फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   तेदुएं ने किया नीलगाय का शिकार, दहशत में लोग

तेदुएं ने किया नीलगाय का शिकार, दहशत में लोग

Thu, 17 Jan 2019 01:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jan 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
तेदुएं ने किया नीलगाय का शिकार, दहशत में लोग
तेंदुए ने किया वनरोज का शिकार, दहशत में लोग
विज्ञापन

अयोध्या। रुदौली तहसील क्षेत्र के सैदपुर इलाके में तेंदुए की आमद के बाद तीसरे दिन भी वन विभाग की कॉम्बिंग जारी रही, लेकिन तेंदुए की कोई लोकेशन नहीं मिली। वहीं, बुधवार सुबह गांव के बाहर खेत में एक जानवर का अंग मिलने से लोगों में दहशत अभी भी बरकरार है।

वन अधिकारियों के अनुसार मिला अंग वनरोज का है, तेंदुए ने ही इसका शिकार किया है। उनके अनुसार तेंदुए के अंतिम पग चिह्न बेतवा नाले के पास पाए गए थे, इससे तय है कि वो जंगल में चला गया है।
विज्ञापन


वहीं दूसरी ओर ग्रामीण पगचिह्नों के आधार पर जंगली जानवर को बाघ ही बता रहे हैं। रुदौली के वन क्षेत्राधिकारी विक्रमजीत ने बताया कि जंगल में तेंदुआ है। वह विभाग की गणना में शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन ग्रामीण बाघ बता रहे है, जिसकी पुष्टि के लिए लखनऊ चिड़ियाघर विशेषज्ञों के पास पदचिह्न सत्यापन के लिए भेजे गए हैं। सैदपुर के सधई पुरवा गांव में सोमवार रात गांव के ही साधू और वैद्यनाथ ने भारी भरकम जंगली जानवर देखने का दावा किया था।

दशहत के चलते किसान मिल में गन्ना आपूर्ति के लिए कटाई भी नहीं कर पा रहे है। गांव के राम ललक शुक्ला, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि दिनेश पांडेय ने बताया कि दहशत के चलते किसान खेतों की रखवाली करने नहीं जा रहे है।

उधर किसानों व ग्रामीणों की दहशत उस समय और बढ़ गई जब जंगल के बाहर खाली पड़ेे एक खेत में एक जानवर का कटा हुआ पैर मिला। प्रभागीय वनाधिकारी डा. रवि कुमार सिंह बुधवार को गांव पहुंचे।

उनका कहना है कि उक्त पैर वनरोज का है जो दो-तीन पुराना लग रहा है, जिसका शिकार उक्त तेंदुए ने ही किया है। डीएफओ ने बताया कि उक्त तेंदुआ करीब 15-16 साल का है और नर है।


तेंदुए के अंतिम पग चिह्न बेतवा नाले के पास पाए गए थे, इससे स्पष्ट होता है कि वो जंगल में चला गया है। वन विभाग की हथियारों से लैस पांच टीम द्वारा लगातार कॉम्बिंग की जा रही है। प्रयास है कि वो जंगलों में ही रहे, आवासीय इलाकों में नहीं जाने पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed