{"_id":"5b65dc474f1c1b913e8b533b","slug":"61533402183-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पल्स पोलियो अभियान पर निकाली जन जागरूकता रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पल्स पोलियो अभियान पर निकाली जन जागरूकता रैली
Updated Sat, 04 Aug 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फैजाबाद। राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो अभियान के तहत जिले में रविवार से शुरू हो रहे पल्स पोलियो अभियान के लिए शनिवार को जन जागरुकता रैली निकाली गई। मुख्य विकास अधिकारी अक्षय त्रिपाठी एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशोक कुमार गुप्ता ने हरी झंडी दिखा कर पुलिस लाइन से रैली को रवाना किया। 14 विद्यालयों के लगभग 246 बच्चों ने रैली के माध्यम से आम जन को जागरूक किया।
रैली को रवाना करते हुए सीएमओ डॉ अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि पल्स पोलियो अभियान के तहत जनपद के 0-5 वर्ष तक के अनुमानित 4 लाख 58 हजार 322 घरों के कुल 3 लाख 36 हजार 774 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
इस दौरान जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ आरके देव, नगर शिक्षा अधिकारी संजय गुप्ता, फाइलेरिया नियंत्रण अधिकारी डीके श्रीवास्तव, सह समन्वयक डा. शशिधर द्विवेदी आदि मौजूद रहे।