फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   दिन भर होती रही रिमझिम बारिश, सुहाना रहा मौसम

दिन भर होती रही रिमझिम बारिश, सुहाना रहा मौसम

Tue, 03 Jul 2018 01:04 AM IST
Updated Tue, 03 Jul 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
दिन भर होती रही रिमझिम बारिश, सुहाना रहा मौसम
दिन भर रिमझिम बारिश से मौसम सुहाना
विज्ञापन

फैजाबाद। मानसून के जिले में दस्तक देने के बाद लगातार दूसरे दिन भी रिमझिम बरसात जिले भर में होती रही। मौसम विभाग के अनुसार कुल 2.7 मिमी. बरसात हुई है। किसानों ने भी धान की रोपाई का कार्य तेज कर दिया है। सोमवार को कई इलाकों में किसान खेतों में बेरन उखाड़ते व रोपाई करते नजर आए।

बीकापुर प्रतिनिधि के अनुसार सोमवार दोपहर में हुई सीजन की पहली तेज बरसात के चलते जलनिकासी की व्यवस्था न होने से बीकापुर मुख्यालय पर स्थित खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय परिसर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर, पशु चिकित्सालय, बाल पुष्टाहार कार्यालय परिसर, तहसील परिसर, उप डाकघर बीकापुर के अलावा कई परिषदीय विद्यालय परिसर में जलभराव हो गया। जिससे तहसील व कार्यालय आने वाले लोगों को समस्या का सामना करना पड़ा। धान रोपाई के लिए बरसात का इंतजार कर रहे कुछ किसानों ने भी राहत महसूस किया है। इसके अलावा गन्ना की फसल को भी बरसात से काफी लाभ पहुंचा है। महावा निवासी गन्ना किसान इंद्र देव शुक्ला, कमल कुमार शुक्ला, तोरोमाफी निवासी कृष्णचंद्र पांडेय, उमरनी पिपरी निवासी शिवप्रसाद पाठक आदि ने बताया कि बरसात होने से काफी राहत मिली है। बरसात ने पानी के अभाव में सूख रही फसलों के लिए संजीवनी का कार्य किया है। क्षेत्र के खजुरहट, चौरे बाजार, कोछा बाजार, उमरपुर, रामपुरभगन आदि स्थानों पर भी अच्छी बरसात हुई है। नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज के मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरनाथ मिश्रा ने बताया कि आगामी चौबीस घंटे में हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed