फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   अब अयोध्यावासियों को निर्बाध मिलेगी 24 घंटे बिजली

अब अयोध्यावासियों को निर्बाध मिलेगी 24 घंटे बिजली

Mon, 21 May 2018 11:04 PM IST
Updated Mon, 21 May 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
अब अयोध्यावासियों को निर्बाध मिलेगी 24 घंटे बिजली
अब अयोध्यावासियों को 24 घंटे निर्बाध मिलेगी बिजली
विज्ञापन

फैजाबाद। अयोध्या नगर निगम वासियों के लिए राहत भरी खबर है। इसको जल्द ही फाल्ट के नाम पर प्रतिदिन तीन से चार घंटे हो रही अघोषित विद्युत कटौती से मुक्ति मिल जाएगी। इसके लिए पावर कॉर्पोरेशन के चेयरमैन ने छह महानगरों में फाल्ट के नाम पर हो रही अघोषित विद्युत कटौती रोकने के लिए सभी संबंधित चीफ इंजीनियरों को कार्ययोजना बनाने के आदेश जारी किए है। मध्यांचल विद्युत वितरण खंड के चीफ इंजीनियर कार्यालय में यह आदेश आ चुका हैं। मौजूदा समय में कार्ययोजना तैयार की जा रही है। खराब ट्रांसफार्मरों को बदले जाने, उपकेंद्रों की क्षमता बढ़ाने व क्षतिग्रस्त तारों को दुरुस्त किए जाने पर विशेष बल है।
केंद्र व प्रदेश सरकार की प्राथमिकता में शामिल अयोध्या नगर निगम को 24 घंटे बिजली दिए जाने का प्रावधान है। परंतु मौजूदा समय में फाल्ट के चलते 18 से 20 घंटे लाइट मिल पा रही है। तमाम समस्याओं के मद्देनजर पावर कॉर्पोरेशन के चेयरमैन ने प्रदेश के छह महानगरों में 24 घंटे आपूर्ति व्यवस्था को पूरी तरह लागू किए जाने की योजना बनाई है। हालांकि इन छह महानगरों में अयोध्या नगर निगम का नाम नहीं है। फिर भी चेयरमैन ने केंद्र व राज्य सरकार की प्राथमिकता में शामिल होने के कारण अयोध्या नगर निगम को शामिल किया है। यहां के चीफ इंजीनियर एके सिंह को फाल्ट के नाम पर हो रही अघोषित कटौती को रोकने की कार्य योजना तैयार करने को कहा गया है। हालांकि यहां इंफ्रास्ट्रक्चर का कोई विशेष कार्य नहीं है। फिर भी नगर निगम के विभिन्न मोहल्लों में पुराने तारों को एबीसी केबिल में परिवर्तित किए जाने समेत कुछ नई कॉलोनियों में खंभों को लगाया जाना है। साथ ही कुछ एलटी व एचटी लाइनों को बदला जा सकता है। जहां तक लोड बढ़ाने की बात है तो पहले से ही दो नए उपकेंद्र बनकर तैयार हो रहे है। यह बढ़ने वाले लोड के सापेक्ष उपभोक्ताओं को बिजली देने के लिए पर्याप्त हैं। दूसरी ओर कार्ययोजना में यह भी तय किया जा रहा है कि विभागीय कार्यशैली को दुरुस्त कर भी अवैध कटौती को रोका जाएगा। इसके लिए संविदा कर्मचारियों के कहने पर फीडर से लाइट न बंद किए जाने, कई फाल्ट हो जाने के बाद ही फीडर बंद किए जाने व एलटी लाइनों में फ्यूज जोड़ने के लिए बिना लाइट बंद किए की विशेष ट्रेनिंग दिए जाने समेत अन्य प्रस्ताव शामिल किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


अंडरग्राउंड केबल ही दिला सकती हैं ट्रिपिंग से मुक्ति
अयोध्या नगर निगम को अंडरग्राउंड केबिल बिछाए जाने के बाद ट्रिपिंग से मुक्ति मिल सकती है। इसके लिए मध्यांचल विद्युत वितरण खंड से 141 करोड़ रुपये का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया है। इसमें पहले ही नगर निगम के अयोध्या जोन में 55 करोड़ रुपये का कार्य हुआ है। अयोध्या में अभी कुछ स्थानों पर कार्य शेष है जबकि नगर निगम के फैजाबाद जोन के लिए अभी तक भेजा गया प्रस्ताव अधर में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सौभाग्य योजना में 500 करोड़ से होंगे काम
जिले में नए कनेक्शनों से बढ़ रहे लोड व फाल्ट को रोके जाने सौभाग्य योजना के तहत जिले को 500 करोड़ रुपये से कई काम किए जाने है। इसमें शहर व जिले के समस्त तारों को एबीसी वायर, पुराने ट्रांसफार्मरों को बदले जाने व नए इलाकों व गांवों में विद्युतीकरण का कार्य किया जाना है। इसके लिए बजाज इलेक्ट्रिकल कंपनी का निर्धारण भी हो चुका है।


पावर कॉर्पोरेशन के चेयरमैन के आदेश के मुताबिक अयोध्या नगर निगम में फाल्ट के नाम पर हो रही अघोषित विद्युत कटौती को रोका जाएगा। इसकी कार्ययोजना तैयार हो रही है। इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ विभागीय कार्यशैली को दुरुस्त किया जाएगा।- एके सिंह, मुख्य अभियंता, मध्यांचल विद्युत वितरण खंड फैजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed