{"_id":"5b02ff824f1c1b5c798b58ad","slug":"61526923138-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेडी ने किया जिला अस्पताल का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेडी ने किया जिला अस्पताल का निरीक्षण
Updated Mon, 21 May 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेडी ने किया जिला अस्पताल का निरीक्षण
फैजाबाद। संयुक्त निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण डॉ. अमर सिंह कुशवाहा व डॉ. राजेंद्र कपूर ने सोमवार को जिला अस्पताल में मौजूद दवाओं का स्टॉक, ब्लड बैंक आदि का गहन निरीक्षण किया। दोपहर करीब एक बजे अस्पताल पहुंचे दोनों संयुक्त निदेशक ने सीएमएस डॉ. हरिओम श्रीवास्तव व डॉ. नानक सरन के साथ अस्पताल के स्टोर रूम में दवाओं की स्टॉक आदि की जानकारी की। जिस पर स्टोर इंचार्ज ने अवगत कराया कि अस्पताल में कुल 485 दवाओं की आवश्यकता है, जिसके सापेक्ष महज 110 दवाएं ही उपलब्ध हैं। इसमें 66 दवाओं के लिए अप्रैल माह में ही इंडेंट प्रेषित किया गया है, जिसमें से सिर्फ सात दवाएं ही प्राप्त हुई हैं। बार-बार अनुस्मारक भेजने के बाद भी दवाओं की आपूर्ति नहीं की जा रही है। चिकित्सा अधीक्षक ने संयुक्त निदेशक से दवा आपूर्ति की मांग की। इस पर उन्होंने शीघ्र ही शासन स्तर से वार्ता कर पर्याप्त दवाएं उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद ब्लड बैंक पहुंचकर भी संयुक्त निदेशक ने स्टॉक आदि चेक किया।