{"_id":"5b01b19e4f1c1be4408b696a","slug":"61526837662-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन विवाद में महिला पर धारदार हथियार से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन विवाद में महिला पर धारदार हथियार से हमला
Updated Sun, 20 May 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भूमि के विवाद में महिला पर धारदार हथियार से हमला
फैजाबाद। जमीन के विवाद के चलते बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सभा डेरियांवा के जोगियन का पुरवा निवासिनी दलित महिला पर गांव के ही कुछ लोगों ने धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर गंभीर रुप से घायल कर दिया। घटना रविवार अपराह्न करीब 3 बजे की बताई जाती है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार डेहरियांवा के जोगियन का पुरवा निवासी दलित महिला कंचन (30) आगंनबाड़ी सहायिका पद पर तैनात है। ग्रामीणों ने बताया कि महिला द्वारा आबादी की जमीन पर लगाए गए केले के पेड़ को गांव के कुछ दबंगों द्वारा काटे जाने के विरोध करने पर हमलावरों ने धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। भीड़ एकत्र होने पर हमलावर मौके से फरार हो गए। परिवारीजनों व ग्रामीणों ने घायल महिला को पुलिस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैरिंग्टनगंज ले जाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला चिकित्सालय फैजाबाद के लिए रेफर कर दिया। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। इस संबंध में हलका दरोगा विवेक कुमार राय ने बताया कि घटना की मौखिक जानकारी है लेकिन अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।