फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   जिले में खुला राजर्षि टंडन मुक्त विवि का 11 वां केंद्र

जिले में खुला राजर्षि टंडन मुक्त विवि का 11 वां केंद्र

Thu, 17 May 2018 12:32 AM IST
Updated Thu, 17 May 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
जिले में खुला राजर्षि टंडन मुक्त विवि का 11 वां केंद्र
राजर्षि टंडन मुक्त विवि का 11 वां केंद्र खुला
विज्ञापन

फैजाबाद। डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर मनोज दीक्षित ने कहा कि ओपन यूनिवर्सिटी के छात्रों की संख्या आज भी यूनिवर्सिटी के छात्रों की अपेक्षा चार गुना है। ओपन यूनिवर्सिटी के स्टडी मिटेरियल अपने आप में पूर्ण है। इसलिए यहां के छात्रों को शिक्षकों की नहीं बल्कि काउंसलर की आवश्यकता होती है। कुलपति राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय के फैजाबाद में 11 क्षेत्रीय कार्यालय की उद्घाटन अवसर पर बतौर मुख्यातिथि बोल रहे थे। उन्होंने दोनों विश्वविद्यालयों के बीच में आपसी सामंजस्य बढ़ाने की बात कही है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. कामेशवर नाथ ने कहा कि मुक्त विश्वविद्यालयों की संरचना पं. दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के आधार पर है। मुक्त विश्वविद्यालय का लक्ष्य आखिरी आदमी को शिक्षित करना है। कहा कि आज भी सिर्फ 25 प्रतिशत लोग ही उच्च शिक्षा ग्रहण कर पा रहे हैं। इसको लक्ष्य को 30 प्रतिशत तक ले जाना राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय का लक्ष्य है। कार्यक्रम का संचालन डॉ. राजेश प्रताप सिंह ने किया। इससे पूर्व अवध विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. मनोज दीक्षित ने फीता काटकर नए क्षेत्रीय कार्यालय का उद्घाटन किया। कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के प्रबंधक लाल जी सिंह, हनुमान गढ़ी के महंत राजूदास, विवि के चीफ प्रॉक्टर प्रो. बीएन राय, दुर्गेश सिंह समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed