{"_id":"5a53a4584f1c1b09788b7414","slug":"61515431000-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम करेंगे गांवों में रात्रि विश्राम, निपटाएंगे समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम करेंगे गांवों में रात्रि विश्राम, निपटाएंगे समस्या
Updated Mon, 08 Jan 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम करेंगे गांवों में रात्रि विश्राम, सुनेंगे समस्याएं
फैजाबाद। जिलाधिकारी डॉ. अनिल कुमार शीतकालीन भ्रमण के तहत 9 जनवरी से गांवों में रात्रि विश्राम कर जन समस्याएं सुनेंगे और निस्तारण कराएंगे। इसके लिए तारीखें घोषित कर दी गई है। डीएम 9 जनवरी को सदर तहसील के विकास खंड मयाबाजार के राजस्व ग्राम सरैया में रात्रि विश्राम कर जन समस्याओं व शिकायतों का निस्तारण करेंगे। 17 जनवरी को तहसील व विकास खंड बीकापुर के राजस्व ग्राम रामनगर, 23 जनवरी को तहसील सोहावल के विकासखंड मसौधा के राजस्व ग्राम नंदीग्राम और 30 जनवरी को तहसील व विकासखंड मिल्कीपुर के राजस्व ग्राम मीठेगांव के जनता से रू-ब-रू होकर समस्याओं के बाबत जानकारी प्राप्त करेंगे। डीएम ने बताया कि उक्त भ्रमण कार्यक्रम के दौरान राजस्व, चकबंदी, ग्राम विकास विभाग, पंचायतीराज, कृषि, सिंचाई विभाग, शिक्षा विभाग, विद्युत विभाग, गन्ना विभाग, खाद्य एवं रसद विभाग, चिकित्सा विभाग, समाज कल्याण विभाग आदि के कार्यों की समीक्षा की जाएगी और संबंधित ग्राम में ही रात्रि विश्राम भी किया जाएगा।