फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   पूर्व मंत्री पवन के पक्ष में उतरे सपाई

पूर्व मंत्री पवन के पक्ष में उतरे सपाई

Sun, 02 Jul 2017 03:35 AM IST
Updated Sun, 02 Jul 2017 03:35 AM IST
विज्ञापन
पूर्व मंत्री पवन के पक्ष में उतरे सपाई
पूर्व मंत्री पवन के पक्ष में उतरे सपाई
विज्ञापन

कहा, साफ-सुथरी छवि को धूमिल करने का प्रयास
अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद। पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय पर किशोरी का यौन शोषण के लगाए गए आरोपों पर शनिवार को सपाइयों ने सपा कार्यालय पर बैठक कर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

सपा के पूर्व प्रदेश सचिव मो. हलीम पप्पू ने कहा कि भाजपा के लोग पूर्व राज्यमंत्री के जनाधार व लोकप्रियता से परेशान हैं, भाजपा को लगता है कि सपा का यह नेता कभी भी सांप्रदायिक राजनीति को नेस्तानाबूत कर सकता है। इसीलिए पूर्व मंत्री का चरित्र हनन की साजिश की जा रही है। सपा नगर अध्यक्ष कैसर अंसारी व मनोज जायसवाल ने कहा कि पूर्व मंत्री की साफ -सुथरी छवि को धूमिल करने का काम किया जा रहा है। संघर्ष व ईमानदारी के रास्ते पर चलकर उन्होंने कम समय में साफ छवि बनायी है, जिससे भाजपाई घबरा गये हैं। पार्टी इसके खिलाफ मानहानि का दावा करेगी। पार्टी प्रवक्ता ओमप्रकाश ओमी ने चुनौती दी कि बेदाग और छात्र राजनीति की उपज पूर्व मंत्री के खिलाफ एक भी सबूत सार्वजनिक करें। इस दौरान जाकिर हुसैन पाशा, गौरव पाण्डेय, मो. कमर, सभासद वसी हैदर गुड्डू, औरंगजेब खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed