फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   57 injured in a fight and accident in Holi

Ayodhya News: होली के हुड़दंग में मारपीट और हादसे में 57 घायल

Fri, 10 Mar 2023 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Fri, 10 Mar 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
57 injured in a fight and accident in Holi
अयोध्या। होली के उल्लास कई जगह फीका भी पड़ा। जगह-जगह बुधवार को मारपीट और सड़क दुर्घटनाओं में घायल होकर 57 लोग जिला अस्पताल की इमरजेंसी में पहुंचे। बृहस्पतिवार को भी करीब 32 लोग इसी से संबंधित भर्ती मिले। वहीं, मेडिसिन ओपीडी में भी इसी तरह के मरीजों का तांता रहा।
विज्ञापन


जिला अस्पताल की इमरजेंसी में होली के अवसर पर सुबह 8 बजे से रात तक अलग-अलग इलाके में मारपीट में घायल होने पर 25 से अधिक मामले पहुंचे। इनमें से करीब 15 घायलों को भर्ती किया गया। करीब 10 लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेजा गया।
विज्ञापन


इसी तरह सड़क दुर्घटना में घायल होकर करीब 32 लोग पहुंचे। इनमें भी गंभीर रूप से घायल 12 लोगों को भर्ती किया गया। जबकि, शेष मामूली रूप से घायलों को मलहम-पट्टी करके रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, बृहस्पतिवार की ओपीडी में भी होली का असर देखा गया। मेडिसिन की ओपीडी में फिजीशियन डॉ. प्रशांत द्विवेदी व डॉ. आशीष द्विवेदी ने बताया कि शाम तक करीब 133 मरीज देखे गये हैं। इनमें रंग से भीगकर बुखार की चपेट में आए करीब 40-45 व पेट रोग से संबंधित करीब 15-16 मरीज शामिल रहे। शेष अन्य व पुराने मरीज रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed