फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   56 thousand 729 voters in the district have increased

जिले में बढ़ गए 56 हजार 729 मतदाता

Thu, 12 Jan 2017 10:58 PM IST
फैजाबाद
फैजाबाद Updated Thu, 12 Jan 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
56 thousand 729 voters in the district have increased
मतदाता
विधानसभा चुनाव के ठीक पहले गुरुवार को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया। इसी सूची के आधार पर विधानसभा चुनाव में वोट डाले जाएंगे। जिले में कुल 17 लाख 43 हजार मतदाता पांच विधानसभा क्षेत्रों के मतदान में हिस्सा लेंगे। इसमें 9.36 लाख पुरुष तो 8.06 महिला मतदाता हैं।  
विज्ञापन


सभी विधानसभा क्षेत्रों में 56,729 नए मतदाताओं के नाम जोड़े गए हैं जबकि 27,913 मतदाताओं के नाम काटे गए। नई सूची के मुताबिक गोसाईंगंज विधानसभा क्षेत्र में सबसे ज्यादा मतदाता हैं तो रुदौली में सबसे कम मतदाता हैं।
विज्ञापन


भारत निर्वाचन आयोग से कराए गए पुनरीक्षण के बाद गुरुवार को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया। इसी मतदाता सूची के आधार पर विधानसभा चुनाव में वोट डाले जाएंगे। जिले में लाख प्रयास के बावजूद महिला-पुरुष मतदाताओं का औसत समान नहीं हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला मतदाताओं की संख्या पुरुष मतदाताओं से लगभग एक लाख तीस हजार कम है। सभी पांच विधानसभा क्षेत्रों में पुरुष मतदाताओं की संख्या 936663 और महिला मतदाताओं की संख्या 806540 है। इसके अलावा अन्य मतदाताओं की संख्या 60 है।


जिला निर्वाचन कार्यालय के मुताबिक मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। सभी तहसीलों के साथ ही बूथ लेबल अफसरों को सबंधित मतदेय स्थल पर प्रकाशित करने के लिए इसे भेज दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed