{"_id":"571d0c0e4f1c1b742f8b5533","slug":"5244-left-inferior-subordinate-services-selection-board-exam","type":"story","status":"publish","title_hn":"5244 ने छोड़ी अवर अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
5244 ने छोड़ी अवर अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड परीक्षा
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
Updated Sun, 24 Apr 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
अवर अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड परीक्षा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के 30 परीक्षा केंद्रों में रविवार को अवर अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड की परीक्षा संपन्न हुई। परीक्षा में कुल 15424 अभ्यर्थियों को शामिल होना था लेकिन 5244 लोगों ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा की शुचिता के लिए केंद्रों की सतत निगहबानी होती रही।
अवर अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड की परीक्षा के लिए जिले में 30 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। एक पाली में परीक्षा हुई जो पूर्वांन्ह 11 बजे शुरू होकर 12 बजे समाप्त हो गई। परीक्षा की पवित्रता के लिए सख्त निगहबानी की व्यवस्था प्रशासन और शिक्षा विभाग की ओर से की गई थी।
जीजीआईसी, जीआईसी, ओपीएस एकेडमी, एसएसबी, बाबू बालिका इंटर कॉलेज, साहबदीन सीताराम इंटर कॉलेज, विमला देवा आर्य कन्या इंटर कालेज सहित 30 केंद्रों पर परीक्षा सकुशलपूर्ण संपन्न हो गई। परीक्षा केंद्रो के आस-पास अभ्यर्थियों की तादात ज्यादा होने के कारण कई जगहों पर जाम जैसी स्थिति रही।
विज्ञापन
इसके कारण आने-जाने वालों को परेशानी हुई। परीक्षा के नोडल अधिकारी अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व जयशंकर त्रिपाठी ने बताया कि 15424 अभ्यर्थिर्यो में से 5244 ने परीक्षा छोड़ दी। कुल मौजूदगी तकरीबन 66 प्रतिशत रही। उन्होंने कहा कि परीक्षा शुचितापूर्ण ढंग से संपन्न हो गई।