{"_id":"5894bde84f1c1bda17e81165","slug":"52-percent-voting-in-elections-of-graduates-mlc","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्नातक एमएलसी चुनाव में 52 फीसदी वोटिंग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्नातक एमएलसी चुनाव में 52 फीसदी वोटिंग
फैजाबाद
Updated Fri, 03 Feb 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
बीकापुर ब्लॉक में मतदान केंद्र पर पहचान पत्र के साथ लाइन में खड़ेे मतदाता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में गोरखपुर-फैजाबाद खंड एमएलसी स्नातक चुनाव के मतदान में 52.37 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान को लेकर केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के इंतजाम किए गए थे। मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। मतदान केंद्रों पर दिन भर भीड़भाड़ रही। मजिस्ट्रेटों के साथ पुलिस अफसरों के वाहन शांतिपूर्ण चुनाव के लिए दौड़ते रहे। सीमित मतदाताओं के इस चुनाव में एक-एक मतदाता को सहेजने का दौर चलता रहा।
गोरखपुर-फैजाबाद खंड स्नातक चुनाव में 17 प्रत्याशी मैदान में थे। जिले के 11802 मतदाताओं में 52.37 फीसदी मतदाताओं ने अपने वोट डाले। मतदान को लेकर प्रत्याशियों के समर्थकों की भीड़ भी सुबह से ही जुटने शुरू हो गए थे।
पीठासीन अधिकारियों के मॉकपोल के साथ शुरू हुए मतदान में शुरूआत की गति काफी धीमी रही। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया। मतदान भी बढ़ता गया। मतदान शांति पूर्ण रहा। शहरी क्षेत्र में मतदाताओं की भीड़ कुछ ज्यादा बताई गई। जबकि ग्रामीण क्षेत्र में एक-एक मतदाताओं को सहेजने का दौर रहा। जिले के 14 मतदान केंद्रों के 23 मतदेय स्थलों पर वोट डाले गए।
विज्ञापन
रुदौली प्रतिनिधि के मताबिक रुदौली बूथ संख्या पर कुल 257 मतदाता हैं जिनमे 55 महिला मतदाता और 202 पुरुष मतदाता है दिन मे दो बजे तक 50 प्रतिशत वोट पड़ चुके थे । पीठासीन अधिकारी व मतदान अधिकारी आरपी तिवारी ने बताया कि मतदान सुबह आठ बजे से चार बजे तक चला जिसमे कुल 156 वोट डाले गए।
तारुन प्रतिनिधि के मुताबिक यहां ब्लॉक मुख्यालय के मतदान केंद्र पर 849 में 488 मत पड़े। पीठासीन अधिकारी लालमणि वर्मा ने बताया कि 347 मत पुरुष व 141 मत महिलाओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
मिल्कीपुर प्रतिनिधि के मुताबिक विकासखंड के मतदान केेंद्र पर 666 में से 402 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान शांति पूर्ण रहा। अमानीगंज प्रतिनिधि के मुताबिक ब्लाक के मतदान केंद्र पर कुल 966 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
बीकापुर प्रतिनिधि के मुताबिक यहां कुल मतदाताओं की संख्या 785 थी। पीठासीन अधिकारी हरेंद्र कुमार उपाध्याय ने बताया की मतदान के लिए बनाए गए दो बूथों पर 419 मतदाताओं ने अपने मत डाले। भैरवपुर टिकरा निवासी दिनेश तिवारी, उमरनीपिपरी के बृजेश पाठक सहित करीब दो दर्जन से अधिक लोगों का नाम सूची में न होने से मायूस होकर लौट गए।
पूराबाजार प्रतिनिधि के मुताबिक मतदान में 1479 के सापेक्ष 739 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान अधिकारी गंगादयाल ने बताया कि पहले बूथ पर 366 व द्वितीय पर 373 लोगों ने मतदान किया। सोहावल प्रतिनिधि के मुताबिक यहां कुल 1100 मतदाता थे।
ब्लाक मुख्यालय के मतदान केंद्र पर कुल 537 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इनमें 432 पुरुष और 105 महिला मतदाता शामिल रहे। प्रथम चुनाव अधिकारी पैगाम हैदर, पीठासीन अधिकारी राज कुमार सिंह विषेन ने बताया कि कुल 537 मत पड़े हैं। जिला निर्वाचन कार्यालय ने बताया कि जिले में 52.37 फीसदी मतदान हुआ।