फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   प्रदेश की सभी सीटों पर परचम लहराएगा गठबंधन-अवधेश

प्रदेश की सभी सीटों पर परचम लहराएगा गठबंधन-अवधेश

Mon, 04 Feb 2019 01:14 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Feb 2019 01:14 AM IST
विज्ञापन
प्रदेश की सभी सीटों पर परचम लहराएगा गठबंधन-अवधेश
सभी सीटों पर परचम लहराएगा गठबंधन
विज्ञापन

अयोध्या। सपा-बसपा गठबंधन प्रदेश की सभी सीटों पर परचम लहरायेगा और 2019 में देश की सबसे बड़ी पंचायत दिल्ली में गठबंधन की सरकार बनेगी। यह बातें सपा राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व मंत्री अवधेश प्रसाद ने सहादतगंज स्थित आवास पर साकेत महाविद्यालय छात्रसंघ के अध्यक्ष आभाष कृष्ण यादव व महामंत्री शशांक पांडेय के सम्मान समारोह में कही।


पूर्व राज्यमंत्री तेजनारायण पांडेय ने कहा कि मोदी व योगी सरकार ने देश व प्रदेश में कोई भी विकास कार्य नहीं किया है। छात्रसंघ अध्यक्ष आभाष कृष्ण यादव कान्हा व महामंत्री शशांक पांडेय ने कहा कि छात्र-छात्राओं की समस्याओं के लिये व पार्टी के लिये हमेशा संघर्ष करेंगे। इस मौके पर जिलाध्यक्ष गंगा सिंह यादव, सयुस जिलाध्यक्ष अनूप सिंह, अजय कुमार आजाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed