फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   जिले में बढ़ गए 43 हजार 776 मतदाता

जिले में बढ़ गए 43 हजार 776 मतदाता

Thu, 31 Jan 2019 11:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jan 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
जिले में बढ़ गए 43 हजार 776  मतदाता
जिले में बढ़ गए 43 हजार 776 मतदाता
विज्ञापन

अयोध्या। मतदाता सूची के पुनरीक्षण के बाद जिले में मतदाताओं की संख्या में 43 हजार 776 मतदाताओं का इजाफा हुआ है। अब जिले के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में मतदाताओं की संख्या 17 लाख 71 हजार 395 तक पहुंच गई है।

गुरुवार को मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया गया है। सूची के प्रकाशन के बाद युवाओं की संख्या में अन्य की अपेक्षा ज्यादा इजाफा बताया जा रहा है।

भारत निर्वाचन आयोग के आदेश पर कई महीनों से मतदाता सूची के पुनरीक्षण का काम चल रहा था। गुरुवार को मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के साथ यह काम पूरा हो गया है।
विज्ञापन


चलाए गए अभियान में कुल मतदाताओं की संख्या में फॉर्म छह के आधार पर 43,776 का इजाफा हुआ है। इनमें 20191 पुरुषों और 23558 महिला मतदाताओं की वृद्धि हुई। जबकि थर्ड जेंडर के 27 नाम बढ़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें युवा मतदाताओं की संख्या लगभग साढ़े 11 हजार बताई गई है। अभियान के दौरान फॉर्म के आधार पर कुल 12984 पुरुषों के नाम सूची से हटाए गए तो 14538 महिलाओं के नाम भी हटे। इसके अलावा थर्ड जेंडर का एक नाम हटाया गया।

अब जिले के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में मतदाताओं की संख्या 17 लाख 71 लाख 395 हो गई है। इनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 948869 और महिला मतदाताओं की संख्या 822435 है।

अब थर्ड जेंडर के मतदाताओं की संख्या भी 91 पहुंच गई है। अब मतदाता सूची में पुरुषों का अनुपात 53.56 और महिलाओं 46.42 फीसदी है। जिले में जनसंख्या के सापेक्ष मतदाताओं की संख्या का औसत ठीक बताया गया है।


मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद पात्र व्यक्तियों के मतदाता बनने के लिए कार्रवाई शुरू हो जाएगी। कोई भी व्यक्ति निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के कार्यालय में आवेदन कर सकता है या फिर आयोग की वेबसाइट पर आवेदन कर सकता है।

विधानसभावार मतदाताओं की संख्या...
विस पुरुष महिला अन्य
रुदौली 172728 148998 04
मिल्कीपुर 185252 162021 11
बीकापुर 194730 169849 07
अयोध्या 193073 166823 43
गोसाईगंज 203086 174744 26
योग 948869 822435 91
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed