फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   राममंदिर को लेकर हो रहा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर समझौता: वेदांती

राममंदिर को लेकर हो रहा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर समझौता: वेदांती

Fri, 04 Jan 2019 12:17 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jan 2019 12:17 AM IST
विज्ञापन
राममंदिर को लेकर हो रहा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर समझौता: वेदांती
राममंदिर को लेकर हो रहा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर समझौता : वेदांती
विज्ञापन

अयोध्या। सुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार को अयोध्या मामले को लेकर सुनवाई शुरू होने वाली है, इस बीच श्रीरामजन्मभूमि न्यास के वरिष्ठ सदस्य एवं पूर्व सांसद डॉ. रामविलास दास वेदांती ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सुलह-समझौते का नया राग छेड़ दिया है।

बृहस्पतिवार को अमर उजाला से बातचीत में उन्होंने कहा कि राम मंदिर निर्माण पर मुसलमानों के साथ समझौता होने वाला है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर समझौते को लेकर आपस में बैठक हो गई है। इसका मजमून भी तैयार है, अब केवल मुहर लगनी बाकी है।
विज्ञापन


डॉ. वेदांती ने कहा कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर और लखनऊ में मस्जिद बनाने पर किसी भी धर्माचार्य को एतराज नहीं है। उम्मीद है कि चुनाव से पूर्व ही राममंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त हो जाएगा। वे खुद भी राममंदिर मामले के समाधान में लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पक्षकारों से इस मामले में वार्ता व सहमति के सवाल पर कहा कि पक्षकारों के आकाओं सहित मुस्लिम पसर्नल लॉ बोर्ड जहां से संचालित हो रहा है वहां से वार्ता चल रही है। उन्होंने यह भी कहा कि अयोध्या में राममंदिर के लिए कुछ भी स्वीकार नहीं होगा।


कहा कि लखनऊ में जो मस्जिद बनेगी वह आक्रांता बाबर के नाम पर नहीं, बल्कि खुदा व इस्लाम के अनुसार बनेगी, इसको लेकर हिंदू-मुस्लिमों में सहमति लगभग बन चुकी है।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बचाव करते हुए कहा कि राज्यसभा में भाजपा का बहुमत नहीं होने के कारण अध्यादेश लाना व्यावहारिक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed