{"_id":"5b673bd54f1c1be2588b52f1","slug":"51533492181-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 अगस्त को भाजपा करेगी जिले में 2094 बूथों 23 हजार 34 पौधों का रोपण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 अगस्त को भाजपा करेगी जिले में 2094 बूथों 23 हजार 34 पौधों का रोपण
Updated Mon, 06 Aug 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
15 अगस्त को भाजपा करेगी 23034 पौधों का रोपण
फैजाबाद। जिले में 15 अगस्त को पौधरोपण अभियान के दौरान जिले के हर बूथ पर 11 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। जिले के कुल 2094 बूथों पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम की जिम्मेदारियां मंडल प्रभारियों को सौंपी गई है, जो अपने मंडल के बूथों पर पौधरोपण करेंगे तथा पूरे आयोजन की निगरानी भी करेंगे। ये जानकारी भाजपा की क्षेत्रीय उपाध्यक्ष व पौधरोपण अभियान की प्रभारी डॉ. श्वेता सिंह ने रविवार को भाजपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों की बैठक में दी।
उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में 15 अगस्त को 9 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। फैजाबाद जिले में 2094 बूथों पर 23034 पौधों का रोपण होना है। बूथ स्तर के कार्यकर्ता इन पौधों की प्रत्येक दिन निगरानी भी करेंगे। कहा कि लोग शुभ अवसरों जैसे जन्मदिन, शादी की वर्षगांठ, पुण्यतिथि व सभी पर्व पर एक पौधा लगाने का संकल्प लें, जिससे पर्यावरण हराभरा हो सके तथा आने वाली पीढ़ियों के प्रति हम अपने दायित्वों का निर्वाहन कर सके। इस दौरान महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने कहा कि परिवेश को हरा, भरा व स्वच्छ रखने का संकल्प प्रत्येक व्यक्ति को लेना चाहिए। हर माह कम से कम एक पौधे का रोपण करके उसके निगरानी भी करना चाहिए, जिससे पर्यावरण प्रदूषण मुक्त हो सके। जिलाध्यक्ष अवधेश पांडेय ने कहा कि 15 अगस्त वृक्षारोपण के पहले सभी मंडलों की बैठकों को पूर्ण कर लिया जाए। जिला प्रभारी शेष नारायन मिश्रा ने कहा कि पूरे आयोजन की जिले के पदाधिकारियों के द्वारा मानीटरिंग भी होनी चाहिए, जिससे पार्टी अपने द्वारा निर्धारित लक्ष्य को हर हाल में प्राप्त कर सके। बैठक का संचालन जिला महामंत्री व पौधरोपण कार्यक्रम के संयोजक संजीव सिंह ने किया। बैठक में ओम प्रकाश सिंह, परमानंद मिश्रा, नीरज दीक्षित, शकुंतला त्रिपाठी समेत अन्य मौजूद रहे।