फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   डेडलाइन पर काम नहीं पूरे हुए तो जिम्मेदारों पर गिरेगी गाज

डेडलाइन पर काम नहीं पूरे हुए तो जिम्मेदारों पर गिरेगी गाज

Wed, 30 May 2018 10:48 PM IST
Updated Wed, 30 May 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
डेडलाइन पर काम नहीं पूरे हुए तो जिम्मेदारों पर गिरेगी गाज
15 सितंबर तक काम न हुए तो नपेेंगे जिम्मेदार
विज्ञापन

अयोध्या। पर्यटन मंत्री रीता बहुगुणा जोशी को बुधवार को गुप्तारघाट से लेकर अयोध्या में राम की पैड़ी तक हो रहे कार्य अधिकारियों, इंजीनियरों व कार्यदायी संस्था की आपसी खींचतान में लटके मिले। वे विकास कार्यों की धीमी प्रगति पर खासी नाराज हुईं। चेतावनी देते हुए कहा कि हर 15 सितंबर तक यदि सभी कार्य पूर्ण नहीं हुए तो सभी जिम्मेदार अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई होगी। कहा कि हालत में दीपोत्सव से पूर्व अयोध्या की सूरत बदलनी है।
पर्यटन मंत्री रीता बहुगुणा जोशी पर्यटन विकास के हो रहे कार्यों की समीक्षा करने 4 अप्रैल को आई थीं। तब राम की पैड़ी समेत नया बस अड्डा, वाहन पार्किंग स्थल, सरयू के घाटों आदि के काम अविलंब शुरू करने की चेतावनी देकर गई थीं। वे बुधवार को एक बार फिर अयोध्या पहुंची और राम की पैड़ी के सुंदरीकरण कार्य की तैयारी को परखा। सरयू नहर खंड के अधिशासी अभियंता केसरी सिंह को जमकर फटकार लगाई और समय से पूर्व समस्त कार्यों को पूर्ण करने का निर्देश दिया। रामपैड़ी के सौंदर्यीकरण कार्य की धीमी प्रगति पर भी उन्होंने नाराजगी जताई। राम की पैड़ी के सभी कार्यों को 15 सितंबर तक पूरा करने के निर्देश दिए। कहा कि रामपैड़ी के सौंदर्यीकरण में अभी तक 10 प्रतिशत कार्य भी नहीं हो पाया है। गुप्तारघाट के निरीक्षण के दौरान कहा कि सितंबर से पहले 300 मीटर का कार्य पूरा कर लिया जाना है। इसके लिए टारगेट के मुताबिक कार्य कराया जाए। हर हाल में दीपोत्सव से पूर्व राम पैड़ी व सरयू घाटों को चमकाना है। कहा, जून के आखिरी सप्ताह में फिर आएंगी और कार्यों की प्रगति का निरीक्षण करेंगी। इस दौरान नगर विधायक वेद गुप्ता, अयोध्या नगर निगम के महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, जिलाध्यक्ष भाजपा अवधेश पांडेय, डीएम डॉ. अनिल पाठक, पर्यटन अधिकारी बीपी सिंह सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


12 करोड़ संवारी जाएगी राम की पैड़ी
राम की पैड़ी का सौंदर्यीकरण 12 करोड़ की लागत से होना है। रामपैड़ी व घाट के आसपास के मंदिरों के एक रंग में रंगने का काम दो-तीन दिनों में शुरू हो जाएगा। 8000 रनिंग मीटर स्टोन रेलिंग लगाई जानी है। यूपी राजकीय निर्माण निगम के सुधीर तायल ने बताया कि स्टोन रेंलिग का निर्माण कार्य चल रहा है। अब तक 60 रेलिंग बन चुकी है। बताया कि चार महीने में रेलिंग निर्माण पूर्ण हो जाएगा। बताया कि सरयू घाट एवं रामपैड़ी परिसर में 150 सोलर लाइट लगाई जानी है। इसके अतिरिक्त बैंच, छोटी-छोटी पहाड़ियां और पौध रोपण किया जाना है। कार्यदाई संस्था यूपी राजकीय निर्माण निगम ने काम की जिम्मेदारी अभिलाषा इंटर प्राइजेज नाम की संस्था को दी गई है। संस्था के आरके सिंह ने बताया कि रामपैड़ी पर कार्य शुरू हो गया है। धीमी प्रगति पर कहा कि उन्हें सही समय पर न तो मानचित्र, न ही अनुमति एवं न ही भूमि उपलब्ध कराई गई। 22 मई को उन्हें रामपैड़ी को हैंडओवर किया गया है। कुछ कार्यों में अभी भी सिंचाई विभाग से अनुमति मिलना बाकी है। शेल्टर निर्माण व शौचालय निर्माण के लिए अभी तक सिंचाई विभाग ने लोकेशन ही उपलब्ध नहीं कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed