फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   बुर्जगों की कब्रगाहों पर उमड़े जायरीन, मांगी मगफिरत की दुआ

बुर्जगों की कब्रगाहों पर उमड़े जायरीन, मांगी मगफिरत की दुआ

Tue, 01 May 2018 10:16 PM IST
Updated Tue, 01 May 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
बुर्जगों की कब्रगाहों पर उमड़े जायरीन, मांगी मगफिरत की दुआ
बुजुर्गों की कब्रगाहों पर उमड़े अकीदतमंद, मांगी मगफिरत की दुआ
विज्ञापन

फैजाबाद। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने शब-ए-बारात का पर्व पूरी श्रद्धा के साथ मनाया है। शाम से शुरू हुआ इबादतों का सिलसिला पूरी रात चलता रहा। शहर की मस्जिदों, कब्रिस्तानों व घरों में नफली नमाज, कुरआनख्वानी सहित दुआओं का क्रम जारी रही। सभी अकीदतमंदों ने अपने-अपने बुजुर्गों की कब्रों पर पहुंचकर उनके मगफिरत की दुआएं मांगी हैं। शहर की बड़ी बुआ के अस्ताने पर जमात के साथ सिरातुल तस्बीह की नमाज भी अदा की गई है। इस दौरान पुलिस का कड़ा पहरा रहा।

मंगलवार को शाम होते ही मुस्लिम समुदाय के लोग मगरिब की नमाज अदा करने के साथ अपने-अपने बुजुर्गों व अजदाद के कब्रिस्तानों की जियारत की। साथ ही फातिहा पढ़ने के बाद मगफिरत के लिए दुआ मांगी। इसके बाद अकीदत मंदों ने एक के बाद एक कब्रिस्तानों की जियारत करते रहे। देर रात तक यह सिलसिला चलता रहा। दूसरी ओर अकीदतमंदों ने अपने-अपने घरों, मस्जिदों व कब्रगाहों पर इबादत की। लोेगों ने नफली नमाज अदा करने के साथ, कुरानख्वानी व मसनून दुआओं में शामिल हुए। शहर की बड़ी बुआ मजार पर सैकड़ों की संख्या में लोगों ने सिरातुल तस्वीह की नमाज जमात के साथ अदा की। इसके अलावा रात्रि भर दरगाहों व कब्रिस्तानों पर मेले जैसा दृश्य लगा रहा। खास तौर पर ताड़ की तकिया रिकाबगंज, घंटाघर, वजीरगंज कब्रिस्तान, शहीद मजार बेनीगंज, बिजली शाह की मजार, जेल के पीछे गुलाब शाह की मजार, बड़ी बुआ की मजार, नगर अयोध्या में नौगजी मजार, शाह इब्राहिम शाह की मजार, मो. बेगमपुरा, गोलाघाट, स्वर्गद्वार, बक्सरिया टोला, शाहजहांपुर, मुगलपुरा, दुराही कुंआ, सुतहटी, कोटिया, कजियाना, पांजीटोला, रायगंज, शीश पैगंबर सहित विभिन्न मजारों पर जायरीनों की भारी भीड़ उमड़ी। दूसरी ओर बाइकर्स व सुरक्षा को लेकर पुलिस का कड़ा पहरा रहा। पीएससी व पुलिस की टीम रात्रिभर सड़काें पर भ्रमण करती रहीं। साथ ही कब्रगाहों व मस्जिदों पर भी पुलिस टीमें तैनात रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed