{"_id":"5a89c7464f1c1bef7b8b81bd","slug":"51518978886-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुद्राभिषेक से शीघ्र होगा राममंदिर निर्माण : डॉ. वेदांती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुद्राभिषेक से शीघ्र होगा राममंदिर निर्माण : डॉ. वेदांती
Updated Mon, 19 Feb 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्राभिषेक से शीघ्र होगा राममंदिर निर्माण : डॉ. वेदांती
अयोध्या। राममंदिर निर्माण के लिए अयोध्या में पहली बार सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंग का रुद्राभिषेक हो रहा है। अब वह दिन दूर नहीं जब रामलला टेंट से आजाद होंगे, शीघ्र कोर्ट का निर्णय आने वाला है और रामलला के भव्य मंदिर का निर्माण होगा। ये बात रामजन्मभूमि न्यास के सदस्य पूर्व सांसद डॉ. रामविलास दास वेदांती ने कही। वे हिंदू धाम में राममंदिर निर्माण को संकल्पित महानुष्ठान को व्यास पीठ से संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि भगवान शिव की आराधना से अब शीघ्र ही राममंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त होगा। इससे पूर्व महानुष्ठान के क्रम में रविवार को 121 ब्राह्मणों द्वारा वैदिक रीति रिवाजों से 25 लाख पार्थिव शिवलिंगों का रुद्राभिषेक किया गया। इसके उपरांत डॉ. वेदांती ने व्यास पीठ से प्रवचन की सुधावृष्टि करते हुए आशा जताई कि राममंदिर के लिए भगवान शिव के इस व्यापक अनुष्ठान से राममंदिर का निर्माण होगा। अनुष्ठान के संयोजक महंत दिलीप दास त्यागी ने बताया कि 22 फरवरी को अपराह्न 3 बजे विराट संत सम्मेलन का आयोजन किया गया है, जिसमें देश के संत महंतों के अलावा संघ व भाजपा से जुड़े लोग भी शामिल होंगे। अनुष्ठान का समापन 23 फरवरी को श्रीराम वैदेही भगवान के वार्षिकोत्सव के साथ संपन्न होगा। इस अवसर पर महंत डॉ. राघवेशदास वेदांती, महंत रामप्रकाश दास, महंत रामबिहारी दास, आचार्य शिवेंद्र, राजीव तिवारी, महामंडलेश्वर बजरंगदास, डॉ. देेवेशाचार्य, कौशल मिश्र आदि मौजूद रहे।