फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   मंडल में पहले दिन 14337 परीक्षार्थियों ने छोड़ी बोर्ड परीक्षा

मंडल में पहले दिन 14337 परीक्षार्थियों ने छोड़ी बोर्ड परीक्षा

Tue, 06 Feb 2018 10:48 PM IST
Updated Tue, 06 Feb 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
मंडल में पहले दिन 14337 परीक्षार्थियों ने छोड़ी बोर्ड परीक्षा
पहले दिन मंडल में 14337 बच्चों ने छोड़ी परीक्षा
विज्ञापन

फैजाबाद। यूपी बोर्ड की परीक्षाएं मंगलवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हुईं। नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए सरकार की ओर से अपनाए गए कई सख्त हथकंडों की वजह से पहले दिन पहली पाली में मंडल में 14 हजार 337 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। सघन जांच के बाद परीक्षार्थी कक्ष मेें प्रवेश कर पाए। पूरी परीक्षा को केंद्र अध्यक्ष सीसीटीवी कैमरे में देखते नजर आए। डीएम समेत तमाम मजिस्ट्रेट, शिक्षा विभाग के अधिकारी और उड़ाका दल की टीमों ने कई केंद्रों पर जांच-पड़ताल की, मगर कहीं नकल होती नहीं मिली।
माध्यमिक शिक्षा परिषद की इस वर्ष की बोर्ड परीक्षा शासन और विभाग द्वारा जारी कड़े निर्देशों व चुस्त व्यवस्था के बीच मंगलवार को प्रारंभ हुई। परीक्षा के पहले दिन प्रथम पाली में हाईस्कूल गृह विज्ञान प्रश्न पत्र और इंटर हिंदी प्रथम प्रश्नपत्र की परीक्षा और द्वितीय पाली में इंटर की सामान्य हिंदी प्रथम प्रश्न पत्र की परीक्षा हुई। मंडल के पांचों जिलों में प्रथम पाली की परीक्षा के दौरान कुल 14 हजार 337 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इसमें हाईस्कूल के 6 हजार 226 और इंटर के 8 हजार 111 परीक्षार्थी हैं। फैजाबाद में हाईस्कूल के 1629, इंटर के 2705, अंबेडकरनगर में हाईस्कूल के 1561, इंटर के 1946, सुलतानपुर में हाईस्कूल के 1357, इंटर के 1798, बाराबंकी में हाई स्कूल के 1018, इंटर के 964 और अमेठी में हाईस्कूल के 661 व इंटर 698 परीक्षार्थी प्रथम पाली की परीक्षा में अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

मंडल के पांचों जनपदों फैजाबाद, अंबेडकरनगर, सुलतानपुर, बाराबंकी और अमेठी में गत वर्ष की तुलना में इस वर्ष 220 परीक्षा केंद्र कम बनाए गए हैं, फिर भी पंजीकृत परीक्षार्थियों की संख्या में 23 हजार एक की वृद्धि हुई है। 2017 की बोर्ड परीक्षा के लिये मंडल में 753 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे और पंजीकृत छात्रों की संख्या 3 लाख 69 हजार 880 थी। वहीं इस वर्ष की परीक्षा के लिए केवल 533 परीक्षा केंद्र बनाए गए, जबकि पंजीकृत परीक्षार्थियों की संख्या 3 लाख 92 हजार 881 है। फैजाबाद में यूपी बोर्ड परीक्षा में जिले के कुल 132 कंद्रों पर मंगलवार को दोनों पालियों में कड़ी सुरक्षा के बीच परीक्षा हुई। नकल रोकने के लिए सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की गई, जबकि कक्ष में घुसने से पहले की सघन जांच की गई। कई केंद्रों पर जूते तक उतरवा लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहायक शिक्षा निदेशक(बेसिक) संध्या श्रीवास्तव ने बताया कि प्रथम पाली की परीक्षा के दौरान फैजाबाद के एआईटी जगनपुर, मॉं दुर्गा आदि शक्ति इंटर कॉलेज पूरे जिगना मिश्र तहसीनपुर, आरडीइ कॉलेज सुचितागंज, एमएसनाज इंटर कॉलेज सोहावल और द्वितीय पाली में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज , कनौसा कान्वेंट गर्ल्स इंटर कॉलेज, बापू बालिका इंटर कॉलेज, एसएसएसवी इंटर कॉलेज और महाराजा इंटर कॉलेज अयोध्या का औचक निरीक्षण करके व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

केंद्रों पर जमे रहे मजिस्ट्रेट, नहीं आई शिकायत
जिलाधिकारी के निर्देश पर कड़ी निगरानी रखने के लिए मजिस्ट्रेट दोनों पालियों में जमे रहे। जिलाधिकारी डॉ. अनिल कुमार ने प्रथम पाली में परीक्षा केंद्रों का जायजा लिया। सुबह लगभग 8:30 बजे बजे डीएम ने मनोहर लाल इंटर कॉलेज पहुंचकर सीसीटीवी आदि का जायजा लिया। इसके बाद राजकरण वैदिक पाठशाला इंटर कॉलेज का भी निरीक्षण किया। सभी संवेदनशील व अति संवेदनशील केंद्रों पर कुल 23 स्टेटिक मजिस्ट्रेट डटे रहे। इसके अलावा सभी एसडीएम को संबंधित क्षेत्र का जोनल मजिस्ट्रेट बनाया गया और 14 सेक्टर मजिस्ट्रेट भी तैनात रहे। ये मजिस्ट्रेट एक-एक करके सभी केंद्रों पर पहुंचते रहे और हर गतिविधि पर नजर रखी।

नहीं पहुंचे कक्ष निरीक्षक, रही मारामारी
इस बार 132 परीक्षा केंद्राें पर कुल पांच हजार कक्ष निरीक्षकों की तैनाती की गई, लेकिन कई माध्यमिक विद्यालयों द्वारा कक्ष निरीक्षकों को कार्य मुक्त नहीं किया गया, जिससे भारी संख्या में कक्ष निरीक्षक संबंधित केंद्र पर नहीं पहुंच सके। इस वजह से पहले दिन कक्ष निरीक्षकों को लेकर मारामारी की स्थिति रही। दिन भर केंद्र व्यवस्थापक डीआईओएस कार्यालय में इसके लिए संपर्क करते रहे। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. राजेश कुमार आर्य ने केंद्र न बने विद्यालयों को परीक्षा अवधि में शिक्षण कार्य बंद करके कक्ष निरीक्षकों को कार्यमुक्त करने का निर्देश दिया है। ऐसा न करने पर संबंधित वित्तविहीन विद्यालय की मान्यता प्रत्याहरण की कार्रवाई व सहायता प्राप्त विद्यालय के प्रधानाचार्य का वेतन रोकने की कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।


गैर जनपदों के छात्र सोहावल मे दे रहे हैं परीक्षा
बोर्ड परीक्षा नकलविहीन कराने के लिये शासन ने बड़े पेंच कसे, लेकिन नकल माफिया ने अपनी चाल छोड़ी नहीं। नकल की उम्मीद पर ही कुछ निजी कॉलेजों ने गैर जनपदों के निवासी बच्चों का अपने यहां पंजीकरण कराया है, जो सोहावल में आकर परीक्षा दे रहे हैं। मंगलवार को तहसील परिसर के एक खाली कमरे में डेरा जमाये बैठे इंटर की परीक्षा देने आये पांच छात्र थाना क्षेत्र बड्डूपुर जिला बाराबंकी के निकले, तो एक छात्र फतेपुर महमूदाबाद सीतापुर निवासी मिला। जिन्होंने बताया कि, परीक्षा केंद्र सोहावल रेलवे स्टेशन के निकट एक कॉलेज बीएसएसएस इंटर कॉलेज में है, इनका पंजीकरण इसी क्षेत्र के एक कॉलेज ने कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed