{"_id":"59a462394f1c1bba018b45cd","slug":"51503945273-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी हुई बाइक बरामद, आरोपी को पकड़वाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी हुई बाइक बरामद, आरोपी को पकड़वाया
Updated Tue, 29 Aug 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मामला बबुरिहा कौंधा गांव का
बीकापुर (फैजाबाद)। घर में घुसे एक चोर ने कमरे में सो रहे गृहस्वामी के पुत्र के मुंह पर फेवीकोल डालकर चोरी का प्रयास किया लेकिन परिवारीजनों के जाग जाने से वह अपने मकसद में कामयाब नहीं हो सका। लोगों ने उसको पकड़कर जमकर धुनाई कर दी।
मामला बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के बबुरिहा कौंधा गांव का है। बीती रविवार की रात करीब 12 बजे बबुरिहा कौंधा निवासी ओमप्रकाश के घर एक चोर घुस गया। उस समय परिवारीजन सो रहे थे।
चोर ने कमरा खोलकर चारपाई पर सो रहे ओमप्रकाश के पुत्र अर्जुन कुमार के दोनों होठों पर फेवीकोल लगा दिया। इसी दौरान अर्जुन की नींद खुल गई और उसने चोर को पकड़ लिया।
विज्ञापन
गुहार सुनकर परिवारीजन व काफी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए और पकड़े गए चोर की जमकर पिटाई कर दी। सूचना पाकर मौके पर कोतवाली पुलिस पहुंची और आरोपी को सीएचसी ले आई।
उपनिरीक्षक बाबूराम राजवंशी ने बताया कि पकड़े गए आरोपी की पहचान अरविंद कुमार निवासी बोदहरी थाना हैदरगंज के रूप में हुई है। अर्जुन कुमार की शिकायत पर उसके खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
उसके पास से फेवीकोल की डिब्बी, एक चाकू, एक नायलॉन की रस्सी बरामद हुई है। आरोपी अरविंद कुमार शर्मा को सोमवार को जेल भेज दिया गया।
चोरी की बाइक चला रहा था, धरा गया
बीकापुर। कस्बे के आजादनगर निवासी व्यापार मंडल अध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता के घर से शनिवार को चोरी हुई बाइक घटना के तीसरे दिन सोमवार को ब्लॉक मोड़ के पास से बरामद कर ली गई।
पीड़ित अशोक ने बताया कि शनिवार सुबह करीब 4 बजे घर के बरामदे में खड़ी उनकी बाइक का लॉक तोड़कर चोरों ने उड़ा ली। कोतवाली में शिकायत होने पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया था।
वहीं, सोमवार को अपराह्न करीब 3 बजे एक व्यक्ति चोरी हुई बाइक चलाकर जा रहा था। बाजार में ब्लॉक मोड़ पर खड़े अशोक ने बाइक पहचानकर रुकवाया और पुलिस को सूचना दी। उपनिरीक्षक बाबूराम राजवंशी ने बताया कि चोरी गई बाइक बरामद हो गई है।
पीड़ित ने अपनी बाइक पहचान ली। पकड़े गए आरोपी की पहचान कूरेभार सुलतानपुर निवासी कृष्ण कुमार के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में बताया है कि वह किसी से बाइक मांग कर लाया था, अभी छानबीन की जा रही है।