{"_id":"599b23ee4f1c1b79098b4785","slug":"51503339502-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान करा सकेंगे राजकीय नलकूपों के नालियों की मरम्मत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधान करा सकेंगे राजकीय नलकूपों के नालियों की मरम्मत
Updated Mon, 21 Aug 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधान करा सकेंगे राजकीय नलकूपों की नालियों की मरम्मत
तारुन। राजकीय नलकूपों की क्षतिग्रस्त नालियों की मरम्मत अब ग्राम प्रधान 14वें वित्त व मनरेगा के तहत करा सकेंगे। जिले भर के राजकीय नलकूपों की अधिकतर नालियां या तो अस्तित्वविहीन या फिर क्षतिग्रस्त हो गई हैं, जिसकी वजह से किसानों के खेतों तक पानी नहीं पहुंच पाता है।।
नाली की मरम्मत का कार्य सरकार ने 14वें वित्त व मनरेगा के तहत कराने का निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिया है। नलकूप खंड फैजाबाद के अधिशाषी अभियंता नागेंद्र गौतम ने बताया कि इस संबंध में जिले के सभी खंड विकास अधिकारियों को पत्र जारी कर दिया गया है। जिसमें कहा गया है कि विभाग को अनुरक्षण मद में मोटर पंपसेट, स्टार्टर, टीपी स्वीच, डिलेवरी के पंप हाउस एवं छोटे-मोटे कमियों की मरम्मत हेतु धनराशि प्राप्त होती है, परंतु कई नलकूपों की नाली, पाइप लाइन कई वर्षों से पुरानी एवं क्षतिग्रस्त पड़ी है, जिसकी शिकायत कई माध्यमों से होती है। इसके बाद जिलाधिकारी संतोष कुमार राय ने सांसद आदर्श गांव बरांव के निरीक्षण के दौरान राजकीय नलकूप की नाली की खराबी की शिकायत पर राजकीय नलकूपों की नालियों की मरम्मत के लिए सभी बीडीओ को आदेश देने के लिए अधिशासी अभियंता को निर्देशित किया था। बीडीओ तारुन श्रीकृष्णा ने बताया कि आदेश प्राप्त हुआ है। कार्रवाई की जा रही है।