फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   उत्पीड़न से परेशान मुख्य सेविका ने दिया इस्तीफा

उत्पीड़न से परेशान मुख्य सेविका ने दिया इस्तीफा

Wed, 09 Aug 2017 12:04 AM IST
Updated Wed, 09 Aug 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
उत्पीड़न से परेशान मुख्य सेविका ने दिया इस्तीफा
जिला कार्यक्रम अधिकारी ने उत्पीड़न से किया इन्कार
विज्ञापन

फैजाबाद। बाल विकास विभाग में कार्यरत एक मुख्य सेविका ने जिला कार्यक्रम अधिकारी पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया। वहीं, जिला कार्यक्रम अधिकारी ने मुख्य सेविका के उत्पीड़न से इन्कार किया है।

जिला कार्यक्रम अधिकारी को सौंपे इस्तीफे में मुख्य सेविका शिव कुमारी का कहना है कि वह विकासखंड मवई में तैनात थी। पद रिक्त न होने पर भी किसी अन्य मुख्य सेविका को मवई लाने के लिए बीती 19 अगस्त को उसका स्थानांतरण मसौधा कर दिया गया, जबकि उससे ज्यादा और कम ठहराव वाली मुख्य सेविकाओं को यथावत रखा गया।
विज्ञापन


बिना उसके किसी आवेदन पत्र के पांच नवंबर 2016 को मसौधा से पुन: मवई संबद्ध किए जाने का आदेश जारी कर दिया गया। हालांकि मुख्य सेविका 16 अगस्त 2016 से पांच जुलाई 2017 तक चिकित्सा अवकाश पर रही। छह जुलाई को उसने अपनी जॉइनिंग दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


31 जुलाई को एक बार फिर मवई के स्थान पर उसको मिल्कीपुर के लिए भेज दिया गया। हालांकि मुख्य सेविका ने इस्तीफे में कहा है कि मानसिक रूप से पीड़ित होने के कारण यह आदेश प्राप्त नहीं किया। मुख्य सेविका शिव कुमारी ने इस्तीफे में लिखा है कि उसकी सेवानिवृत्ति तिथि 31 जनवरी 2019 में लगभग 18 माह शेष हैं।

उसे सुविधा देने के बजाय उत्पीड़ित किया जा रहा है। जिससे विवश होकर उसे इस्तीफा देना पड़ रहा है। उधर, डीपीओ राजीव सिंह ने भी मुख्य सेविका शिव कुमारी से पद से इस्तीफा दिए जाने की पुष्टि की है। कहा कि उसका तबादला किया गया, लेकिन तबादला किया जाना उत्पीड़न नहीं है।


एक ही काम हर जगह करना होता है। इस्तीफे को स्वीकृति के लिए निदेशालय भेजा जा रहा है। वहीं, सीडीओ रवीश गुप्ता ने कहा कि उन्हें उत्पीड़न के चलते किसी मुख्य सेविका के इस्तीफा दिए जाने की जानकारी नहीं है। लेकिन वह इस मामले को दिखवाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed