{"_id":"596fa5d74f1c1b5b5d8b4665","slug":"51500489175-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवकाली उपकेंद्र में घुसे दबंग, ठप की बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवकाली उपकेंद्र में घुसे दबंग, ठप की बिजली
Updated Thu, 20 Jul 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसएसओ को बाहर निकाल जड़ा ताला, डेढ़ घंटे तक अंधेरे रहा आधा शहर
फैजाबाद। शहर के साकेतपुरी कॉलोनी का ट्रांसफार्मर जलने से नाराज लोगों ने मंगलवार रात देवकाली उपकेंद्र पर जमकर बवाल काटा। एसएसओ को जबरिया बाहर निकाल सभी फीडरों की आपूर्ति ठप कर ताला जड़ दिया। करीब डेढ़ घंटे तक आधा शहर अंधेरे में रहा, बाद में आईजी के हस्तक्षेप पर फोर्स लेकर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने दबंगों को खदेड़ आपू्र्ति बहाल कराई।
सुरक्षा के लिए उपकेंद्र पर पुलिस बल की तैनाती की गई है। थाना कोतवाली अंतर्गत साकेतपुरी कॉलोनी का ट्रांसफार्मर सोमवार को जल गया था, जिसके चलते इस क्षेत्र में बिजली आपूर्ति ठप थी। इससे नाराज होकर कॉलोनी के करीब चार-पांच दर्जन लोग मंगलवार रात करीब सवा दस बजे देवकाली स्थित विद्युत सब स्टेशन पर पहुंचे और बवाल मचाने लगे।
आक्रोशित लोगों ने सब स्टेशन से आपूर्ति होने वाले करीब आधे शहर की बिजली आपूर्ति जबरदस्ती बंद करा दी। वहां मौजूद एसएसओ पवन यादव व सहायक एसएसओ सुरेंद्र कुमार को बाहर निकालकर उप केंद्र पर ताला लगा दिया। बिजली आपूर्ति बंद होने पर इलाके के लोगों ने पहले पावर कॉर्पोरेशन के अधिकारियों को फोन किया लेकिन घंटेभर तक कोई सुधार नहीं हुआ।
विज्ञापन
इस बीच कॉर्पोरेशन के जेई ने कंट्रोल रूम व यूपी-100 को कई बार फोन किया, मगर कोई नहीं पहुंचा। अपने उच्चाधिकारियों को बवाल की जानकारी दी। बाद में आईजी विजय प्रकाश को सूचना मिली तो उन्होंने सावन में कांवरियों की जुट रही भीड़ और संवेदनशील इलाके में बिजली को जबरदस्ती बंद किए जाने के मामले को गंभीरता से लिया।
उनके हस्तक्षेप के बाद मौके पर पुलिस अधिकारियों के साथ पहुंची भारी संख्या फोर्स ने बवाल कर रहे लोगों को खदेड़ा। करीब डेढ़ घंटे बाद विद्युत आपूर्ति सुचारु हो पाई।
24 अज्ञात लोगों पर सरकारी कार्य में बाधा डालने का आरोप
पावर कॉर्पोरेशन के जेई केएम यादव ने बताया कि सरकार की मंशा के अनुसार सावन मेले के दौरान निर्बाध रूप से बिजली आपूर्ति देने का प्रयास किया जा रहा है, इसी बीच देवकाली उपकेंद्र पर बवाल होने से करीब डेढ़ घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही।
जेई ने इस संदर्भ में कोतवाली नगर में करीब दो दर्जन लोगों पर जानबूझकर असुविधा पहुंचाने व धमकी देकर सरकारी कार्य में बाधा डालने का प्रयास करने के आरोप में तहरीर दी है। जेई ने बताया कि कॉलोनी का ट्रांसफार्मर ठीक कराया जा रहा है। वहीं, कोतवाली पुलिस ने बताया कि तहरीर मिली है, जांच कर कार्रवाई की जा रही है।