{"_id":"595a91d44f1c1bea0b8b4575","slug":"51499107796-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामनगरी में गुरू पूर्णिमा महोत्सव की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामनगरी में गुरू पूर्णिमा महोत्सव की तैयारी
Updated Tue, 04 Jul 2017 02:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगरी में गुरू पूर्णिमा महोत्सव की तैयारी
अयोध्या। रामनगरी अयोध्या में गुरू पूर्णिमा पर्व की तैयारी मुखर होने लगी है। गुरू पूर्णिमा का पर्व 9 जुलाई को मनाया जाएगा। इसको लेकर विभिन्न मंदिरों में तैयारी के साथ-साथ विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान भी शुरू हो चुके हैं।
प्रतिष्ठित पीठ सुग्रीव किला में 10 दिवसीय गुरू पूर्णिमा महोत्सव की धूम है। यहां उत्सव के क्रम में भागवत कथा सप्ताह ज्ञानयज्ञ, विष्णु सहनाम का पारायण, रासलीला का आयोजन चल रहा है। प्रत्येक रात्रि 8:30 बजे से 11:30 तक होने वाला रासलीला मंचन भक्तों के श्रद्धाकर्षण का केंद्र बना हुआ है। यहां आठ जुलाई को ही विष्णु महायज्ञ की पूर्णाहुति होगी और 9 को गुरू पूजन की छटा बिखरेगी।
वहीं, बंगाली बाबा का स्थान गुरूधाम में भी त्रिदिवसीय गुरू पूर्णिमा महोत्सव का आगाज आगामी 7 जुलाई से होने जा रहा है। गुरूधाम के व्यवस्थापक गदाधर ने बताया कि गुरू पूर्णिमा महोत्सव के अवसर पर आश्रम में विभिन्न आयोजन सुनिश्चित हैं। 7 जुलाई को रामचरितमानस पारायण के साथ महोत्सव का श्रीगणेश होगा, 9 को अखंड नामसंकीर्तन व उसी दिन गुरू पूर्णिमा महोत्सव धूमधाम से मनाया जायेगा। गुरू पूर्णिमा का पर्व रामनगरी के सभी मंदिरों में धूमधाम से मनाया जाता है। मणिरामदास जी की छावनी, दशरथ महल बड़ास्थान, श्रीरामबल्लभाकुंज, हरिधाम गोपाल मंदिर, झुनकी घाट सहित अन्य मंदिरों में गुरू पूर्णिमा महोत्सव की तैयारी शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन
रामायणम् में रामकिंकर समारोह 8 को
अयोध्या। रामायणम आश्रम भी गुरू पूर्णिमा पर्व पर विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों से गुलजार होगा। गुरू पूर्णिमा महोत्सव के आयोजन अंतर्गत स्वंयवर लान में तीन दिवसीय श्रीरामकथा 5 जुलाई से 7 जुलाई तक आयोजित कीं गयी है। 8 व 9 जुलाई को रामायणम् आश्रम में गुरू पूर्णिमा महोत्सव एवं रामकिंकर सम्मान समारोह का आयोजन किया जायेगा। उक्त जानकारी देते हुये मंदाकिनी रामकिंकर ने बताया कि 8 जुलाई को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है जिसमें विभिन्न प्रांतों से भक्त एवं विभूतियां शिरकत कर रही हैं। इसी दिन रात्रि 8 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन होना सुनिश्चित है। मंदाकिनी जी ने बताया कि 9 जुलाई को प्रात: 7 बजे से कृपामूर्ति युगतुलसी पं रामकिंकर उपाध्याय का सहॅार्चन पूजन और अभिषेक होगा। भक्त अपनी श्रद्धा निवेदित करेगें। रामायणम आश्रम धर्म व अध्यात्म का प्रमुख केन्द्र है। युगतुलसी रामकिंकर जी ने रामचरितमानस आधारित लगभग 120 पुस्तकों के रूप में विपुल साहित्य की रचना की है।