शादी में दूषित भोजन खाने से 50 से ज्यादा बीमार, हड़कंप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फैजाबाद के गोसाईंगंज थाना क्षेत्र के टंडौली स्थित केवलापुर गांव में रविवार रात एक वैवाहिक समारोह में दूषित भोजन खाने से दूल्हा समेत 57 बाराती व घराती बीमार हो गए। उल्टी व पेट खराब होने की शिकायत के बाद सभी को सीएचसी पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने इसे फूड पॉयजनिंग करार दिया है।
हालांकि, उपचार के बाद सभी की तबीयत में सुधार बताया जा रहा है। मामले को लेकर पूरी रात हलचल मच गई। हालत में सुधार होने के बाद सोमवार सुबह किसी तरह शादी की रस्म निपटाई गई।
केवलापुर गांव निवासी श्यामलाल की लड़की की शादी में रविवार रात इसी थाना क्षेत्र के समदा गांव निवासी बजरंगी के बडे़ बेटे प्रेमप्रकाश की बारात आई। जलपान के बाद लोग द्वार पूजा के लिए पहुंचे तो दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर बुला लिए गये और बाराती-घराती जयमाल की रस्म शुरू होने के पूर्व भोजन करने लगे।
जयमाल के बाद दूल्हे ने भी जलपान व भोजन किया। बताते हैं कि अचानक दूल्हे समेत बारातियों व कुछ घरातियों की तबीयत बिगड़ने लगी। इसके बाद हलचल मच गई। आननफानन में एंबुलेंस बुलवाई गई और कुछ को एंबुलेंस व कुछ को प्राइवेट वाहनों से सीएचसी मया और गोसाईंगंज कस्बा पहुंचाया गया।
ये हुए बीमार
बीमार विजय पाल (48) निवासी जमुनीपुर, बजरंगी (48) समदा, आंचल (4) समदा, रामअनुज (19) समदा, संजय (11) समदा, शाहिल (7) समदा, सुनील (9) छितूनी, राम मनोहर (65) शाहपुर, कृष्ण कुमार (40) टंडौली, अजय (4) टंडौली, आकांक्षा (10) टडौली, सुमन (32) दतौली, अक्षत (4) दतौली, रेशमा (45) टन्डौली, अरुण (7) समदा, लवकुश (22) समदा, अजीत कुमार (18) समदा, अखिलेश (17) समदा, राजदत्त (55) टन्डौली, राकेश (35) टन्डौली, सीमा (26) परसौली, अजीत कुमार (8) फैजाबाद, मायाराम (40) बेरा, महेंद्र कुमार (30) टन्डौली, आकाश (10) बैहारी, मोनू (6) समदा, मुस्कान (15) पूरा बाजार, विजय (10) बरौली, अभय (10) समदा, रफी (10) बरौली, बासुदेव (60) समदा, राममूरत (60) समदा, राजू (8) टन्डौली, विजय पाल (48) जंगलपुर, प्रेमप्रकाश (24) समदा, राजाराम (48) निवासी समदा, रामू (22), जैशराज (35) आदि का इलाज किया गया।