फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   5 lakh 50 thousand 800 times the new record made by Kapalbhati

5 लाख 50 हजार 800 बार कपालभाति कर बनाया नया रिकॉर्ड

Wed, 10 Apr 2019 12:56 AM IST
vivek vivek न्यूज डेस्क, अमर उजाला अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला अयोध्या Published by: vivek vivek Updated Wed, 10 Apr 2019 12:56 AM IST
विज्ञापन
5 lakh 50 thousand 800 times the new record made by Kapalbhati
स्वामी महेश योगी। - फोटो : अमर उजाला
रामनगरी में दिव्यांग बच्चों को निशुल्क योग कला का प्रशिक्षण देने वाले स्वामी महेश योगी ने 51 घंटे में 5 लाख 50 हजार 800 बार कपालभाति कर अपना ही रिकॉर्ड तोड़कर एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है।
विज्ञापन


इसे पहले उन्होंने पिछले वर्ष योग दिवस पर कोटा राजस्थान में स्वामी रामदेव व तत्कालीन मुख्यमंत्री बसुंधरा राजे की मौजूदगी में 23 घंटे 10 मिनट में दो लाख 50 हजार 200 बार कपालभाति करके गोल्डेन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया था। इसको मिलाकर उनके पास अब कुल 13 विश्व रिकॉर्ड हो गए हैं।
विज्ञापन


अयोध्या में दिव्य भारत निर्माण कला केंद्र व योग पीठ के माध्यम से योग व चित्रकला का प्रशिक्षण देने वाले महेश योगी ने 1 से 3 अप्रैल तक गाजियाबाद के मेवाड़ इंस्टीट्यूट में आयोजित एक समारोह में 51 घंटे 10 मिनट में 5 लाख 50 हजार 800 बार कपालभाति कर अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा उन्होंने यहां पर दूसरा रिकॉर्ड चित्रकला में बनाया। व्यक्ति चित्र श्रृंखला उन्होंने सभी आध्यात्मिक महापुरुष, भारतीय क्रांतिकारी, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, भारत के सभी राष्ट्रपति, सभी उपराष्ट्रपति, सभी भारत रत्न, पद्मविभूषण, पद्मभूषण, पद्मश्री, भारत के सभी प्रदेशों के 1947 से लेकर अब तक के सभी मुख्यमंत्री, भारत के सभी न्यायाधीश, तीनों सेनाओं के अध्यक्ष, नोवेल विजेता, सभी परम वीर चक्र, ओलंपिक खिलाड़ी, भारतीय महान साहित्यकार, चित्रकार समेत कुल 51 सीरीज बनाई थी।

जिसमें 1154 पेंटिंग का विश्व रिकॉर्ड बना। इसे दुनिया की सबसे बड़ी व्यक्ति चित्र चित्र श्रृंखला माना गया। 2003 में अयोध्या आए मूलत: डुमरियागंज सिद्वार्थनगर के निवासी 30 वर्षीय वर्ष स्वामी महेश योगी ने बताया कि उन्होंने योग की दीक्षा किसी से नहीं ली। उनके गुरु हनुमानजी है। उनकी भक्ति से उन्होंने ये गुर सीखा।

बताया इससे पूर्व उन्होंने तेज गति से सूर्य नमस्कार करने का रिकॉर्ड बनाया था। उन्होंने एक मिनट में 21 बार सूर्य नमस्कार किया था। एक सूर्य नमस्कार में 12 आसन होते हैं इस तरह उन्होंने मात्र एक मिनट में 252 आसन किए थे।

स्वामी महेश योगी को अभी हाल ही में राजस्थान के मेवाड़ विवि के योग विभाग का फैकलटी डीन बनाया है। यहीं नहीं वहीं के कुलपति ने उनके नाम पर स्वामी महेश योगी एक्सीलेंसी सेंटर ऑफ योगा बनाने की घोषणा भी की है। स्वामी इससे पहले अंबेडकरनगर में आर्ट के अध्यापक थे।


उनके द्वारा लिखी कई किताबें कई विवि में पाठ्यक्रम में शामिल की गई है। उनकी लिखी किताबों में योग ज्ञानामृतम, योग स्पर्श जीवन, भारतीय औषधि जीवन व भारतीय चित्रकला का इतिहास प्रमुख है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed