फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   5 cows died due to electrocution from a transformer placed on the ground

जमीन पर रखे ट्रांसफार्मर से करंट लगने से 5 गोवंश की मौत

Wed, 06 Jul 2022 01:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jul 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
5 cows died due to electrocution from a transformer placed on the ground
अयोध्या। रुदौली तहसील क्षेत्र के खोचकला गांव में जमीन पर रखे ट्रांसफॉर्मर के करंट की चपेट में आने से मंगलवार सुबह पांच गोवंश की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद भी मौके पर पावर कॉर्पोरेशन का कोई अधिकारी व कर्मचार मौके पर नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

घटना रुदौली क्षेत्र के भेलसर-शुजागंज मार्ग पर स्थित खोचकला मोड़ की है। यहां पावर कॉर्पोरेशन की लापरवाही से ट्रांसफॉर्मर को सड़क के किनारे जमीन पर रखकर खुला छोड़ दिया गया है। क्षेत्र में मंगलवार सुबह बिजली आपूर्ति बंद थी।
विज्ञापन

इस दौरान पांच गोवंश ट्रांसफॉर्मर से सटकर बैठ गए। आपूर्ति बहाल होते ही ट्रांसफॉर्मर में करंट प्रवाहित होने लगा और उसकी चपेट में आकर पांचों गोवंश की मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पावर कॉर्पोरेशन को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर विभाग ने आपूर्ति बंद की। जानकारी होने पर विधायक रामचंद्र यादव मौके पर पहुंचे। जिसके बाद ग्राम प्रधान एजाज अहमद ने ग्रामीणों की मदद से सभी मृत गोवंश को जंगल में दफनाया।
ग्रामीणों का आरोप है कि पावर कॉर्पोरेशन से जमीन पर पड़े ट्रांसफार्मर को ऊपर रखकर फेंसिंग कराने के लिए कई बार मांग की गई पर विभाग ने कोई ध्यान नहीं दिया।
विधायक रामचंद्र यादव ने कहा कि घटना में पावर कॉर्पोरेशन की घोर लापरवाही नजर आ रही है। इसके लिए जिम्मेदार अधिकारी-कर्मचारी पर कार्रवाई के लिए वह उच्च अधिकारियों से मिलेंगे।

स्थानीय जेई राकेश कुमार यादव ने बताया कि ट्रांसफार्मर तीन फीट ऊंचा था। वहां प्लाटिंग कर रहे लोगों द्वारा बिना कोई सूचना के तीन फीट गड्ढे में मिट्टी पटाई करवा दी। जिसके कारण ट्रांसफार्मर जमीन पर आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed