फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   5 Bridges to be built in Tamsa river

तमसा नदी के 5 स्थान पर बनेंगे पुल

Fri, 19 Jul 2019 10:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jul 2019 10:39 PM IST
विज्ञापन
5 Bridges to be built in Tamsa river
अयोध्या में हुनहुना गांव के निकट लकड़ी के पुल से होकर गुजरते लोग। - फोटो : FAIZABAD
मवई। तमसा नदी के किनारे स्थित ग्रामीणों की सुविधा के लिए मवई के कुशहरी से लेकर रुदौली ब्लॉक के नरौली गांव तक पांच जगहों पर पुल बनाए जाएंगे। पुलों का निर्माण पीडब्ल्यूडी द्वारा कराया जाएगा। सीडीओ के निर्देश के बाद प्रस्ताव पर अमल शुरू हो गया है।
विज्ञापन

तमसा नदी के निरीक्षण को आए सीडीओ अभिषेक आनंद से ग्रामीणों ने कई जगहों पर पुल निर्माण की मांग की थी। हुनहुना, उमापुर दुल्लापुर मार्ग, खपरहिया मार्ग, नेवरा मियां पुरवा मार्ग पर, बरौली वाया करौंदी मार्ग समेत पांच पुल का प्रस्ताव तैयार किया गया है।
विज्ञापन

मनरेगा के तकनीकी सहायक और तमसा जीर्णोद्धार का काम देख रहे जेई आशीष तिवारी ने बताया कि तमसा नदी पर मवई ब्लाक क्षेत्र में पांच स्थानों पर पुल निर्माण के लिए प्रस्ताव भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि हुनहुना गांव के निकट कब्रिस्तान के पास सोलिंग पर पुल ग्राम पंचायत बनाएगी लेकिन इस कार्य में अभी समय लगने की संभावना है।
ग्रामीणों द्वारा बनाया गया पुल खतरनाक
बीडीओ मवई डॉ घनश्याम त्रिपाठी ने बताया कि हुनहुना गांव के निकट ग्रामीणों द्वारा बिना किसी जानकारी के लकड़ी का पुल बना लिया गया है। ये खतरनाक है, टीम को भेजा गया था लेकिन लोग लड़ने पर आमादा थे।

पुल गिराने का लोग विरोध कर रहे हैं। वहीं गांव के जुबेर अंसारी बबलू, एकलाख, फुरकान, सुरेश कुमार का कहना है कि बच्चों को स्कूल और ग्रामीणों को बाजार आने जाने के लिए काफी दूर से घूमकर जाना पड़ता है। प्रशासन ने यहां बनी पुलिया को तोड़ तो दिया लेकिन बनवाया नहीं, जिसकी वजह से ये इंतजाम करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed