फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   422 MT paddy dump at purchasing centers, lifting not started

क्रय केंद्रों पर 422 एमटी धान डंप, नहीं शुरू हुई उठान

Sat, 20 Nov 2021 11:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Nov 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
422 MT paddy dump at purchasing centers, lifting not started
अयोध्या। जिले में धान क्रय केंद्रों की संख्या बढ़ा दी गई है। शनिवार को आठ नए केंद्रों पर धान खरीद शुरू हो गई। अब जनपद में कुल क्रय केंद्रों की संख्या 52 हो गई है। पहले से 44 क्रय केंद्रों पर धान खरीद चल रही है।
विज्ञापन

दूसरी ओर राइस मिल मालिकों की हड़ताल के चलते धान के उठान का काम अभी तक शुरू नहीं हो सका है जिससे समस्या जस की तस बनी हुई है। क्रय केंद्रों पर अब तक खरीदे गए 422 एमटी धान डंप हैं। ऐसे में खरीद का काम तेजी से नहीं हो पा रहा है। धान के खराब होने की चिंता प्रशासन को सता रही है।
विज्ञापन

जिले में पहली नवंबर से धान खरीद शुरू हुई है लेकिन खरीद शुरू होने के पहले ही राइस मिल मालिक मांगों को लेकर हड़ताल पर चले गए। इन्होंने प्रशासन को चाबी सौंप दी। बीस दिन बीत जाने के बाद भी अब तक मात्र 422 एमटी धान की खरीद हो पाई है। क्रय एजेंसियों के पास धान को खरीद कर डंप करने के लिए स्थान नहीं है। दूसरे क्रय केंद्रों पर बहुत दिन तक धान डंप नहीं किया जा सकता है। धान रखने से सूख कर कम हो जाएगा या सड़न का खतरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

धान की कुटाई न होने से बोरे क्रय एजेंसियों के पास रह जा रहे हैं। ऐसे में इनके खाली न होने से समस्या बढ़ेगी। मौजूदा समय में विपणन विभाग के पास काफी संख्या में बोरे हैं लेकिन ये सभी बोरे नए हैं। आमतौर पर नए बोरों में खरीद का कार्य नहीं किया जाता है। इस सबके चलते धान खरीद की प्रक्रिया रफ्तार नहीं पकड़ पा रही है। शासन के निर्देश पर आठ नए क्रय केंद्र जनपद में खोले गए हैं। माना यह जा रहा है कि धान खरीद में कुछ तेजी आएगी लेकिन उठान शुरू होने के बाद ही हालत पूरी तरह से ढर्रे पर लौटेगी।

डिप्टी आरएमओ अजित प्रताप सिंह ने बताया कि शासन के निर्देश पर धान खरीद में तेजी लाने के लिए आठ नए क्रय केंद्र खोल दिए गए हैं। इन क्रय केंद्रों पर धान खरीद शुरू हो गई है। उम्मीद है कि दो से तीन दिन में धान खरीद में तेजी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed