फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   पटरंगा मंडी पहुंची 84 कोसी परिक्रमा

पटरंगा मंडी पहुंची 84 कोसी परिक्रमा

Thu, 02 May 2019 12:19 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 02 May 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
पटरंगा मंडी पहुंची 84 कोसी परिक्रमा
पटरंगा (अयोध्या)। बस्ती के मखौड़ा धाम से निकली 84 कोसी परिक्रमा यात्रा बुधवार सुबह महंत गयादास की अगुवाई में पटरंगा मंडी के लाला राम कुमार इंटर कालेज पहुंची। इससे पूर्व रास्तें में पूरे शाह लाल, जखौली चौराहों पर ग्रामीणों ने परिक्रमार्थियों का भव्य स्वागत किया।
विज्ञापन


बुधवार सुबह छह बजे रुदौली के मलकनिया धाम से निकली परिक्रमा यात्रा पटरंगा मंडी के लाला रामकुमार इंटर कॉलेज पहुंची। यहां मवई ब्लॉक प्रमुख राजीव तिवारी की अगुवाई में ग्रामीणों व व्यापारियों ने परिक्रमार्थियों का स्वागत किया। कॉलेज में धूनी जमाए करीब 12 सौ साधु संत जयश्रीराम का उद्घोष करते रहे।
विज्ञापन


महंत गयादास ने बताया कि इस परिक्रमा यात्रा में साधु, गृहस्थ व महिलाएं भी शामिल हैं। बताया कि यह परिक्रमा सैकड़ों वर्षों से जिस मार्ग से होती चली आ रही है वह भविष्य में भी उसी रास्ते से जाएगी। परिक्रमा का मार्ग बदलना पूर्ण रूप से अनुचित है, अगर इसके लिए हमें कोई आंदोलन भी करना पड़ा तो हम सभी साधु संत पीछे नहीं हटेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, यात्रा में शामिल साधुओं ने बताया कि रास्ते में जगह जगह पर कोई मार्ग दर्शक निशान होना चाहिए, जिससे भटकना न पड़े। परिक्रमा विश्राम स्थल पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से कैंप लगाया गया। साधु-संतों का स्वागत सत्कार व भोजन की व्यवस्था करने में पवन कुमार बंका, ओम प्रकाश बंका, कामता प्रसाद गुप्ता, महंत बाबा सिद्धनाथ, अशोक तिवारी, अल्हड़ गोंडवी, महंत महादेव प्रसाद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed