फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   11 प्रधानाध्यापक व 62 शिक्षकों की हुई काउंसलिंग

11 प्रधानाध्यापक व 62 शिक्षकों की हुई काउंसलिंग

Fri, 08 Mar 2019 12:07 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Mar 2019 12:07 AM IST
विज्ञापन
11 प्रधानाध्यापक व 62 शिक्षकों की हुई काउंसलिंग
11 प्रधानाध्यापक व 62 शिक्षकों की हुई काउंसलिंग
विज्ञापन

अयोध्या। अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों में प्रधानाध्यापक व सहायक अध्यापकों के कुल रिक्त 106 पदों के लिए काउंसलिंग बृहस्पतिवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर हुई।

गहमा-गहमी के बीच हुई काउंसलिंग में कुल 62 शिक्षक व 11 प्रधानाध्यापक सम्मिलित हुए। जबकि मनचाहा विद्यालय न मिलने पर शेष शिक्षक व प्रधानाध्यापकों के किनारा करने से अभी भी कुल 33 पद रिक्त रह गए हैं।
विज्ञापन


जिले के 11 ब्लॉकों के 62 स्कूलों का संचालन अंग्रेजी माध्यम से किया जाना है। इसके लिए कुल 248 सहायक अध्यापक व 62 प्रधानाध्यापक का चयन किया जाना है।

प्रथम चरण में मार्च माह में ही कुल 203 शिक्षकों का चयन किया गया था, जिनका पदस्थापन कराकर अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों का संचालन शुरू हुआ। शेष 14 प्रधानाध्यापक व 92 सहायक अध्यापकों का पद लंबे समय से रिक्त चल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे चरण में 304 शिक्षकों ने आवेदन किया था। जिसमें सहायक अध्यापक के लिए 229 व प्रधानाध्यापक के लिए 75 शामिल थे। जिनकी परीक्षा 27 अगस्त को ही बेसिक शिक्षा विभाग ने संपन्न कराई।

जिसमें प्रधानाध्यापक के लिए 67 व सहायक अध्यापक के लिए 210 सहित कुल 277 शिक्षक उपस्थित हुए थे। जिनका साक्षात्कार 23 फरवरी को कराया गया। जिसमें 56 प्रधानाध्यापक व 114 सहायक अध्यापक सम्मिलित हुए।

साक्षात्कार के बाद चयनित 92 सहायक अध्यापक व 19 प्रधानाध्यापकों की काउंसलिंग बृहस्पतिवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर शुरू हुई। जिसमें 62 शिक्षक व 11 प्रधानाध्यापक सम्मिलित हुए।

जिनकी काउंसलिंग कराकर पदस्थापन कराया गया। सभी को अविलंब तैनाती स्थल पर पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, मनचाहा विद्यालय न मिलने के कारण 30 शिक्षक व 3 प्रधानाचार्य काउंसलिंग में शामिल नहीं हुए। इस तरह अभी भी कुल 33 पद रिक्त रह गए।


जिनकी तैनाती अगले चरण में की जाएगी। इस दौरान जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमिता सिंह, डीसी प्रशिक्षण राजेश चौधरी, जीआईसी के प्रवक्ता सुधीर कुमार तिवारी, डायट प्रवक्ता प्रतिमा चतुर्वेदी, डायट प्राचार्य प्रतिनिधि आरपी मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed