{"_id":"5c5c7df1bdec224be317eb86","slug":"41549565425-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमसा के मार्ग में पडने वाले सड़कों व पुलिया का सर्वे कर दे रिपोर्ट-डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तमसा के मार्ग में पडने वाले सड़कों व पुलिया का सर्वे कर दे रिपोर्ट-डीएम
विज्ञापन
पौधरोपण के लिए स्थल का 20 तक करें चयन
अयोध्या। जिलाधिकारी डॉ. अनिल कुमार ने लोक निर्माण विभाग को तमसा नदी के मार्ग में पड़ने वाले सड़कों व पुलिया का सर्वे करके 10 दिन में रिपोर्ट देने के लिए कहा है। उन्होंने विभिन्न योजनाओं के तहत कराए जा रहे विकास कार्यों की समीक्षा की।
कलक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक में डीएम ने कहा कि सभी विभागों को पौधरोपण के लिए लक्ष्य प्रदान किए जा चुके है। सभी विभाग पौधरोपण के लिए स्थल का चयन कर 20 फरवरी तक अवगत कराएं।
जिन विभागों के पास अपनी भूमि नहीं है वह किसी अन्य सार्वजनिक स्थल का चयन कर लें। उन्होंनेे बताया कि पौधरोपण के लिए लेबर कंपोनेंट का बजट मनरेगा से प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन
डीएफओ रवि कुमार ने बताया कि पौधरोपण के लिए समदा झील के अलावा अन्य झीलों को भी शामिल किया गया है। परियोजना निदेशक एके मिश्र ने बताया कि मुख्यमंत्री समग्र गांवों में 16 कार्यक्रमों से सभी ग्रामों को संतृप्त कर लिया गया है।
तमसा नदी के उद्गम स्थल से लेकर अंबेडकरनगर तक किनारे-किनारे 77 हजार पौधे रोपित किए जाएंगे। डीएम ने पशुपालन व ग्राम्य विकास विभाग को गौशालाओं में वृक्षारोपण कराने, खाई पर करोंदे के पेड़ रोपित करने में प्राथमिकता देने को कहा।
कहा कि तमसा नदी के पांच किमी. क्षेत्र में आनी वाली झीलों, तालाबों, नालों आदि को नदी से कनेक्ट करें, जिससे बरसात का पानी नदी में आ सके।
बैठक में सीडीओ अभिषेक आनंद, उप निदेशक कृषि सै. बदरे आलम, सीएमओ डॉ. हरिओम श्रीवास्तव, डीसी मनरेगा नागेंद्र्र त्रिपाठी, अपर नगर आयुक्त, अपर अर्थ एवं संख्या अधिकारी सर्वेश मोहन श्रीवास्तव सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद थे।