{"_id":"5c1a8847bdec22569b2ef8f7","slug":"41545242695-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइकिल से घर लौट रहे दो मासूमों को स्कूल बस ने रौंदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइकिल से घर लौट रहे दो मासूमों को स्कूल बस ने रौंदा, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर लौट रहे दो छात्रों को स्कूली बस ने कुचला, मौत
अयोध्या। मवई थानाक्षेत्र के उमापुर-दुल्लापुर रोड पर स्थित बीबीपुर गांव के निकट एक स्कूल बस ने साइकिल सवार दो छात्रों को कुचल दिया। जिससे दोनों बच्चों की मौत हो गई। हादसे से नाराज ग्रामीणों ने हंगामा करते हुए भाग रहे चालक को पकड़कर उसकी धुनाई कर दी।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक सुरेंद्र कुमार को गिरफ्तार कर लिया। रानीमऊ के डायनमिक इंटर कॉलेज की स्कूली बस बुधवार शाम करीब 4 बजे बच्चों को छोड़कर वापस जा रही थी।
इस दौरान उमापुर-दुल्लापुर रोड पर स्थित मोहम्मदपुर दाऊद गांव के निकट बीबीपुर मोड़ के पास एक ही साइकिल से घर जा रहे बीबीपुर के प्राथमिक विद्यालय के कक्षा चार व दो के छात्र बंजारेपुर मजरे मोहम्मदपुर दाऊद गांव के श्यामू का पुत्र जितेंद्र (10) व इसी गांव के राम गनेश के पुत्र मुकेश (8) को रौंद डाला।
विज्ञापन
हादसे में घायल बच्चों को सीएचसी मवई ले जाया गया। जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। वहीं, हादसे के बाद मौके से बस का चालक सुरेंद्र कुमार गाड़ी छोड़कर भागने लगा, ग्रामीणों ने पकड़ लिया और जमकर उसकी धुनाई की।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक को बचाया और सीएचसी मवई में प्राथमिक उपचार के बाद गिरफ्तार कर लिया। एक ही गांव के दो बच्चों की मौत के बाद पूरे गांव में मातम छा गया।
घटना के बाद सीएचसी पहुंचे परिवारीजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मवई थाना प्रभारी रिकेश सिंह ने बताया कि दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। स्कूली बस को कब्जे में लेकर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। मृतक के पिता की तहरीर पर केस दर्ज किया है।