{"_id":"5b955cc0867a5501346c2514","slug":"41536515264-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदान पुनरीक्षण बूथों पर कम दिखे मतदाता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदान पुनरीक्षण बूथों पर कम दिखे मतदाता
Updated Sun, 09 Sep 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मतदाता पुनरीक्षण में बूथों पर कम दिखे वोटर
फैजाबाद। जिले में रविवार को मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत विशेष दिवस का आयोजन किया गया। इसमें जिले के सभी 380 मतदान केंद्रों पर बीएलओ की मदद से मतदाता पुनरीक्षण का कार्य चला।
हालांकि बीएलओ के मतदान केंद्रों तक पहुंचने के बाद भी मतदाताओं का उत्साह पुनरीक्षण कार्य में कम दिखाई दिया। दिन भर पोलिंग बूथों पर सन्नाटा पसरा रहा। कहीं-कहीं 10 तो कहीं-कहीं मतदाताओं को एक-दो ही रही।
सहायक निर्वाचन अधिकारी कमलेश कुमार ने बताया है कि रविवार को मतदाता पुनरीक्षण अभियान के तहत पोलिंग बूथों पर विशेष दिवस का आयोजन किया गया।
नए आवेदक की ओर फॉर्म लिये जाने के अलावा नाम में संशोधन व नाम निकालने के लिए आवेदन मतदाताओं की ओर से किए गए। उन्होंने बताया है कि फॉर्म 6,7 व 8 भरे गए।
विज्ञापन
बीकापुर बिधान सभा के कुल 405 बूथों पर मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम शनिवार को शुरू हुआ था। पहले दिन ज्यादातर बूथों पर बीएलओ ने पहुँच कर मतदाता सूची का प्रकाशन किया।
बीकापुर बिधान सभा में कुल 3,64,128 मतदाता दर्ज हैं। जिनके नाम की सूची का सत्यापन कर मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। रविवार को रौनाही के बूथ संख्या 105 व 106 पर प्रारूपों के अनुसार फॉर्म भरते बहुत कम लोग दिखाई दिए।
तहसीलदार पैगाम हैदर ने बताया अभियान के तहत हर बूथ पर मतदाता पुनरीक्षण का काम चल रहा है। लोग केन्द्रों पर पहुंच कर अपना नाम कटाने व जोड़ने का फॉर्म भर रहे है। कुछ केंद्रों पर प्रचार प्रसार की कमी सामने आयी है। इनके बीएलओ को नोटिस दिया जा रहा है।
रुदौली विधानसभा में 210 मतदान केंद्र में 375 बूथ पर तीन लाख 21 हजार मतदाता पंजीकृत है। मतदान केन्द्रों नयागंज के प्रा.वि. नयागंज के बूथ न 334 पर बीएलओ शाह फारूफ़ ने बताया की नए मतदाता के लिए दो आवेदन आये है।
नेशनल स्कूल रुदौली के बूथ न 330 पर बीएलओ प्रेम लली ने बताया की एक आवेेदन आया है। नेशनल स्कूल रुदौली के बूथ न 331पर बीएलओ शकुंतला खरे को एक भी आवेदन नही आया।
बूथ नं. 333 की बीएलओ प्रियंका यादव नहीं आई। एसडीएम टीपी वर्मा ने बताया की सुबह से फैजाबाद में स्वास्थ्य विभाग की परीक्षा में थे। तहसीलदार शिव प्रसाद यादव ने बताया की नेशनल स्कूल पर बीएलओ ने न आने की जानकारी सुपरवाइज ने दी है।
मतदान केंद्र पर बीएलओ के उपस्थित न होने पर कार्रवाई की जायेगी। शहर के 80 से अधिक पोलिंग बूथों पर उम्मीद से कम लोग दिखे। हालांकि हर बार की अपेक्षा पोलिंग बूथों पर बीएलओ की उपस्थिति पूर्ण रही।
शहर के अनिल सरस्वती विद्या मंदिर के पोलिंग बूथों पर सभी बीएलओ मौजूद रहे। यहां सिर्फ सात-आठ मतदाता ही पोलिंग बूथ तक पहुंचे। रामपुरभगन में मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम के बारे में सुपरवाइजर राम चंद्र कनौजिया ने बताया कि सागरपुर रामपुरभगन सोनखरी, वासुदेवपुर, सुलेहपुर पकड़ी, दुर्गादासपुर ग्रामपंचायत के 10 बूथों पर तैनात 10 बीएलओ ने 28 लोगों के नाम शामिल करने का फॉर्म भराया। इसके अतिरिक्त 10 लोगों ने संशोधन एवं विलोपन का फॉर्म भरा।